Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला में आवारा कुत्तों-बंदरों से आतंक, नागरिक सभा ने किया प्रदर्शन

Shimla, Sanju

राजधानी शिमला में आवारा कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक को लेकर बुधवार को शिमला नागरिक सभा ने डीसी कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान नगर निगम शिमला के खिलाफ नारेबाजी की गई और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई।

नागरिक सभा ने स्पष्ट कहा कि कुत्तों और बंदरों के हमलों से पीड़ित लोगों को 1 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। इसके साथ ही शहर में आवारा कुत्तों के लिए डॉग हट बनाए जाएं तथा खुले में इन्हें खाना खिलाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए।सभा के सचिव जगमोहन ठाकुर ने कहा कि शिमला में बंदरों और कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार कुत्तों के लिए हट्स बनाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर कोई धार्मिक आस्था के चलते इन्हें खाना खिलाना चाहता है तो उसके लिए निश्चित स्थान तय हो, लेकिन सार्वजनिक स्थानों पर रोटी खिलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी जरूरी है।नागरिक सभा ने आरोप लगाया कि नगर निगम शिमला के प्रयास नाकाफी हैं और सार्वजनिक स्थानों पर आवारा कुत्तों व बंदरों की संख्या कम करने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे। इस संबंध में सभा ने नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन भी सौंपा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

धर्मशाला नगर निगम में 17 पार्षदों ने ली शपथ,मेयर-डिप्टी मेयर का चुनाव अब 1 जुलाई को

Summer express/धर्मशाला, राहुल -:नगर निगम धर्मशाला के नवनिर्वाचित 17 पार्षदों ने सोमवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। जिला कांगड़ा के उपायुक्त हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में सभी निर्वाचित पार्षद मौजूद रहे। शपथ ग्रहण की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। शपथ ग्रहण के बाद...

BSF ने मानवीय पहल से ओडिशा के लापता युवक को परिवार से मिलवाया

Summer express, अमृतसर। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए ओडिशा के एक लापता युवक को उसके परिवार से मिलवाया, जो पिछले छह महीने से उससे बिछड़ा हुआ था। मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जा रहे युवक बिकाश देहुरी को सुरक्षित उसके पिता और भाई के हवाले किया गया।...

भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में पिता ने उठाए सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज

Summer express, पटना/भोजपुर। बिहार के भोजपुर जिले में 17 जून को पुलिस मुठभेड़ में मारे गए 28 वर्षीय छात्र और सामाजिक कार्यकर्ता भरत भूषण तिवारी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मृतक के पिता काशीनाथ तिवारी ने अपने बेटे की मौत के तरीके पर गंभीर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग...

हरियाणा-राजस्थान के बीच जल बंटवारे पर सहमति, एमओयू पर हस्ताक्षर

Summer express, नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा और राजस्थान के बीच जल बंटवारे को लेकर एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ। इस दौरान दोनों राज्यों की सरकारों के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। बैठक में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह...

पानीपत में हाईवे डिवाइडर की ग्रिल में उतरे करंट से चालक की मौत, एलएंडटी और टोल प्रबंधन पर लापरवाही का मामला दर्ज

Summer express, पानीपत। शहर के थाना तहसील कैंप क्षेत्र में पीवीआर मॉल के सामने नेशनल हाईवे पर कथित लापरवाही के चलते एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। हाईवे के डिवाइडर पर लगी लोहे की ग्रिल में करंट प्रवाहित होने से एक 30 वर्षीय ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.