Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर हिमाचल भाजपा ने शुरू किया ‘सेवा पखवाड़ा’

Shimla, Sanju

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर हिमाचल प्रदेश भाजपा ने शनिवार को ‘सेवा पखवाड़ा’ की शुरुआत की। शिमला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के जीवन और उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल से जुड़ी प्रदर्शनी लगाई गई। साथ ही रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने साढ़े 11 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला, 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया, 55 करोड़ लोगों को पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा दिया और 56 करोड़ लोगों के बैंक खाते जनधन योजना के तहत खोले। इसके अलावा 9 करोड़ किसान परिवारों को प्रधानमंत्री किसान निधि का लाभ पहुंचाया गया।डॉ. बिंदल ने बताया कि यह सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। इस दौरान 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती, 25 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय जयंती और 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने कहा कि यह 15 दिन सेवा समर्पण को समर्पित रहेंगे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि गरीब परिवार में जन्म लेने वाले नरेंद्र मोदी ने संगठन के विस्तार से लेकर लालकृष्ण आडवाणी की रथयात्रा तक में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 2002 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने विकास का मॉडल प्रस्तुत किया और 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद देश की छूट रही विरासत को नई दृष्टि दी।डॉ. बिंदल ने कहा कि पीएम मोदी ने राम जन्मभूमि आंदोलन से लेकर देश के महापुरुषों को सम्मान दिलाने तक का बड़ा काम किया है। जिन महान विभूतियों को कांग्रेस ने भुला दिया था, उन्हें प्रधानमंत्री मोदी ने सम्मान दिया। इनमें बिरसा मुंडा, सुभाष चंद्र बोस, वीर सावरकर और भीमराव अंबेडकर प्रमुख हैं।

प्रदेश में 2023 से लगातार आपदा का सामना कर रहे लोगों के लिए प्रधानमंत्री ने 5300 करोड़ रुपये की सहायता दी है। हाल ही में उनके हिमाचल दौरे के दौरान प्रभावितों से सीधी बातचीत हुई और 1500 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता की घोषणा की गई। केंद्र सरकार की टीम ने भी राज्य का दौरा कर नुकसान का आकलन किया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

धर्मशाला नगर निगम में 17 पार्षदों ने ली शपथ,मेयर-डिप्टी मेयर का चुनाव अब 1 जुलाई को

Summer express/धर्मशाला, राहुल -:नगर निगम धर्मशाला के नवनिर्वाचित 17 पार्षदों ने सोमवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। जिला कांगड़ा के उपायुक्त हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में सभी निर्वाचित पार्षद मौजूद रहे। शपथ ग्रहण की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। शपथ ग्रहण के बाद...

BSF ने मानवीय पहल से ओडिशा के लापता युवक को परिवार से मिलवाया

Summer express, अमृतसर। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए ओडिशा के एक लापता युवक को उसके परिवार से मिलवाया, जो पिछले छह महीने से उससे बिछड़ा हुआ था। मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जा रहे युवक बिकाश देहुरी को सुरक्षित उसके पिता और भाई के हवाले किया गया।...

भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में पिता ने उठाए सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज

Summer express, पटना/भोजपुर। बिहार के भोजपुर जिले में 17 जून को पुलिस मुठभेड़ में मारे गए 28 वर्षीय छात्र और सामाजिक कार्यकर्ता भरत भूषण तिवारी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मृतक के पिता काशीनाथ तिवारी ने अपने बेटे की मौत के तरीके पर गंभीर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग...

हरियाणा-राजस्थान के बीच जल बंटवारे पर सहमति, एमओयू पर हस्ताक्षर

Summer express, नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा और राजस्थान के बीच जल बंटवारे को लेकर एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ। इस दौरान दोनों राज्यों की सरकारों के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। बैठक में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह...

पानीपत में हाईवे डिवाइडर की ग्रिल में उतरे करंट से चालक की मौत, एलएंडटी और टोल प्रबंधन पर लापरवाही का मामला दर्ज

Summer express, पानीपत। शहर के थाना तहसील कैंप क्षेत्र में पीवीआर मॉल के सामने नेशनल हाईवे पर कथित लापरवाही के चलते एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। हाईवे के डिवाइडर पर लगी लोहे की ग्रिल में करंट प्रवाहित होने से एक 30 वर्षीय ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.