Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कंगना बोलीं प्रदेश को अब तक मिला 10 हजार करोड़,सुक्खू सरकार को सहूलियत के हिसाब से नहीं मिलेगा पैसा

Mandi, Dharamveer

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मंडी पहुंचीं सांसद कंगना रनौत ने हिमाचल को आपदा राहत के तौर पर केंद्र से 1500 करोड़ ही मिलने की प्रदेश सरकार की टिप्पणी पर सुक्खू सरकार को घेरा। मंडी शहर के सिद्धकाली माता मंदिर में आयोजित महायज्ञ में पूर्णाहुति डालने के बाद मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में सांसद ने कहा कि केंद्र से पैसा राज्य सरकार की सहूलियत के अनुसार नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले रही सरकारों ने हिमाचल की उपेक्षा की, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी अब तक विभिन्न किस्तों में प्रदेश को 10 हजार करोड़ रुपये दे चुके हैं। कंगना ने कहा कि प्रदेश सरकार को इस मदद के लिए प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार के प्रति आभार जताना चाहिए, न कि टिप्पणियां करनी चाहिए।

अगला मुख्यमंत्री चेहरा बनने के सवाल पर कंगना ने कहा कि अब उन्हें समझ आ गया है कि राजनीति समाजसेवा का माध्यम है। व्यक्तिगत होने पर राजनीति में पीड़ा ही मिलती है। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान के हर कार्य को करने में वे पूरी तरह सक्षम हैं और अपनी योग्यता का परिचय बचपन से देती आ रही हैं।

आपदा के दौरान उनकी गैर मौजूदगी पर पूछे गए सवाल पर कंगना ने कहा कि कुछ लोग हीन भावना से ग्रस्त होकर उनके खिलाफ जनता को भड़काने में लगे हैं। जबकि वे दूसरी बार आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंची हैं।

सांसद कंगना रनौत ने इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देशहित में किए गए कार्यों की सराहना की और कहा कि “मोदी है तो मुमकिन है।” उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र की जनता से ‘एक पेड़ मां के नाम’ योजना से जुड़ने का आह्वान भी किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मंडी में भाजपा की ओर से माता सिद्धकाली मंदिर में महायज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सांसद कंगना रनौत, सर्व देवता समिति अध्यक्ष शिवपाल शर्मा सहित कई लोगों ने भाग लिया और विश्व कल्याण की कामना की। महायज्ञ का आयोजन मां त्रिपुर सुंदरी धाम मणिकूट पर्वत, ऋषिकेश से आए श्री श्री 1008 श्री हरिओम महाराज और साधु-संतों ने संपन्न करवाया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.