Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आपदा राहत पर बवाल: केंद्र से 5300 करोड़ मिले, खर्च सिर्फ 300 करोड़ – बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

Shimla, Sanju

हिमाचल प्रदेश में लगातार तीसरे साल आई भारी आपदा को लेकर राजनीति तेज हो गई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आपदा से सबसे अधिक प्रभावित मंडी का मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देर से दौरा किया, जबकि भाजपा नेताओं ने तुरंत प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य शुरू कर दिए।

बिंदल ने दावा किया कि वर्ष 2023 से अब तक केंद्र सरकार हिमाचल को 5300 करोड़ रुपये की सहायता दे चुकी है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश का दौरा कर 1500 करोड़ की अतिरिक्त सहायता की घोषणा भी की। लेकिन विधानसभा में मिली जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार अब तक केवल 300 करोड़ रुपये ही खर्च कर पाई है।उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों ने हिमाचल को आर्थिक मदद भेजी और पार्टी नेताओं ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविर लगाए। वहीं, कांग्रेस शासित राज्यों से कोई मदद नहीं मिली और न ही किसी कांग्रेस नेता ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविर लगाया।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने इसे “दुर्भाग्यपूर्ण और सरकार की नाकामी” करार दिया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन से टकराई बाइक, तीन दोस्तों की मौत

Summer express, बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के एक अज्ञात वाहन से टकराने के कारण यह हादसा हुआ, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, तीनों युवक एक ही मोटरसाइकिल...

जालंधर डबल मर्डर केस में नया मोड़: गैंगस्टर जोगा फोल्ड़ीवाल के नाम से सोशल मीडिया पर हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा

Summer express, जालंधर। बस्तियात क्षेत्र के दशमेश नगर में गोली लगने से दो युवकों की हत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है। मृतकों की पहचान अमन नगर मॉडल हाउस निवासी सिमरनजीत सिंह और न्यू दशमेश नगर निवासी सौरभ के रूप में हुई थी। अब इस सनसनीखेज हत्याकांड की जिम्मेदारी जेल में बंद गैंगस्टर...

पंचायत चुनावों की जीत का श्रेय लेने पर भाजपा पर बरसे यादविंदर गोमा, बोले- युवाओं को जल्द मिलेंगे रोजगार के अवसर

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -: आयुष एवं युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के मंत्री यादविंदर गोमा ने हमीरपुर स्थित सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा पर पंचायत चुनावों को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रधान और उपप्रधान के चुनाव स्थानीय स्तर पर जनता द्वारा चुने जाते हैं, ऐसे...

अवैध शराब की सूचना पर पुलिस की छापेमारी: घर से देसी कट्टा बरामद , आरोपी फरार

Summer express, अनिल मंगला , फरीदाबाद। बल्लभगढ़ के आजाद नगर क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने एक मकान पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस को घर से अवैध शराब तो नहीं मिली, लेकिन तलाशी के दौरान एक देसी कट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने हथियार को...

हाथी खाना मंदिर के बाहर गंदगी से श्रद्धालु परेशान, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला छावनी। अंबाला छावनी स्थित प्रसिद्ध हाथी खाना मंदिर के बाहर फैली गंदगी और बदबू श्रद्धालुओं के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है। मंदिर के मुख्य द्वार के आसपास नालों में जमा कचरा और गंदगी के ढेर स्वच्छता व्यवस्था की स्थिति को उजागर कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.