हिसार | महाराजा अग्रसेन हिसार एयरपोर्ट को एक बार फिर से वीएफआर लाइसेंस का नवीनीकरण मिल गया है। यह मंजूरी 6 माह के लिए दी गई है। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, वीएफआर लाइसेंस का रिन्यूअल हाल ही में 12 सितंबर को जारी किया गया है।
जल्द मिलेगी आईएफआर मंजूरी
एयरपोर्ट ने आईएफआर लाइसेंस के लिए भी आवेदन कर रखा है। इसके मंजूर होने के बाद यहां नाइट लैंडिंग और खराब मौसम में भी उड़ानें संचालित की जा सकेंगी।
फिलहाल क्यों होती हैं दिक्कतें?
एयरपोर्ट पर अभी तक एडवांस नेविगेशन सिस्टम उपलब्ध नहीं हैं, जिस वजह से कम दृश्यता में विमान की लैंडिंग और टेकऑफ संभव नहीं हो पाता। खराब मौसम में अक्सर हिसार आने-जाने वाली फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ती हैं। यहां दृश्यता सामान्यत: 5500 मीटर तक रहती है, जबकि संचालन के लिए 2800 से 3500 मीटर दृश्यता की आवश्यकता होती है।
वीएफआर और आईएफआर क्या है?
- वीएफआर : साफ मौसम में पायलट को दृश्य संकेतों के आधार पर उड़ान भरने की अनुमति देता है।
- आईएफआर: कम दृश्यता और रात के समय, उपकरणों के आधार पर उड़ान संचालन की अनुमति देता है।