Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना में सनसनी : अमेरिकी नागरिक की संपत्ति के लिए हत्या

लुधियाना |  जिला लुधियाना के गांव किलाराएपुर में 72 वर्षीय अमेरिकी नागरिक रुपिंदर कौर पंधेर की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य उजागर हुए हैं। मुख्य आरोपी सुखजीत सिंह सोनू ने कबूल किया कि उसने रुपिंदर कौर की हत्या 12 और 13 जुलाई की रात को की थी।

हत्या की सनसनीखेज तरीके

सुखजीत सिंह ने हत्या के बाद शव को नष्ट करने के लिए डीजल डालकर आग लगाई, लेकिन जब शव पूरी तरह नहीं जला, तो उसने पानी डालकर आधे जले हिस्सों को ठंडा किया। अगले दिन तड़के, उसने शव के हिस्से थैलियों में भरकर लहरे गांव के पास नाले में फेंक दिए। पुलिस ने मौके पर मौजूद एसीपी हरजिंदर सिंह गिल की निगरानी में कुछ हिस्से, जिनमें हड्डियां भी शामिल थीं, बरामद किए।

आर्थिक और संपत्ति से जुड़ा मामला

जानकारी के अनुसार, जिस सुपारी की रकम चरणजीत सिंह ग्रेवाल ने देने का वादा किया था, उसका बड़ा हिस्सा करीब 35 लाख रुपये रुपिंदर कौर के खाते से आरोपी और उसके भाई के खातों में ट्रांसफर किया गया। रुपिंदर कौर ने अपनी लुधियाना स्थित संपत्ति के मामलों के लिए सुखजीत सिंह को पावर ऑफ अटॉर्नी भी दे रखी थी।

इंग्लैंड से हत्या का आदेश

पुलिस ने इस मामले में इंग्लैंड निवासी चरणजीत सिंह चन्नी को नामजद किया है। शुरुआती जांच में पता चला कि सोनू ने चरणजीत के कहने पर ही रुपिंदर कौर की हत्या की। पुलिस के अनुसार, रुपिंदर कौर का चरणजीत सिंह से संबंध था और भारत आने पर उसने अपने मामलों के लिए सोनू को पावर ऑफ अटॉर्नी दी थी। लालच और चन्नी के इशारे पर ही सोनू ने यह कायराना अपराध अंजाम दिया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

प्रेम प्रसंग के शक में युवक की बेरहमी से हत्या, पिता को फोन कर बोले- ‘तुम्हारे बेटे को खत्म कर दिया’

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-:हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव जठेड़ी में प्रेम प्रसंग के शक में एक 26 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गांव खंदावली निवासी विशाल के रूप में हुई है, जो राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित...

HRTC बस में 1.006 किलो चरस के साथ 19 वर्षीय युवती गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Summer express/नूरपुर, संजीव-: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए HRTC बस में सफर कर रही 19 वर्षीय युवती को 1 किलो 6 ग्राम (1.006 किलोग्राम) चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती पालमपुर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही...

खिलाड़ियों संग जमीन पर बैठकर भोजन किया,उपायुक्त अनुपम कश्यप ने जीता दिल

Summer express/शिमला-:शिमला के आईटीआई चौड़ा मैदान में आयोजित 34वीं राज्य स्तरीय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) महिला वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को उत्साह और उमंग के साथ समापन हुआ। समापन समारोह में शिमला के उपायुक्त अनुपम कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता और...

चितपूर्णी थाना को मिले नए एसएचओ,मां चिंतपूर्णी के चरणों में माथा टेककर संभाली जिम्मेदारी

Summer express/ चितपूर्णी,विकास-:धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी को नया थाना प्रभारी मिल गया है। सचित कालिया ने रविवार को मां चिंतपूर्णी के पवित्र दरबार में शीश नवाकर और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त कर थाना प्रभारी (एसएचओ) के रूप में अपना कार्यभार विधिवत ग्रहण किया। पदभार संभालने से पहले उन्होंने क्षेत्र की शांति, समृद्धि और सभी श्रद्धालुओं...

HRTC का दावा: कोई भी बस रूट बंद नहीं, पर्यटन सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें संचालित

Summer express/कांगड़ा,राहुल-: हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा है कि निगम ने प्रदेश में किसी भी बस रूट को बंद नहीं किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन रूटों पर यात्रियों की संख्या कम होती है, वहां परिचालन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए बसों का संचालन क्लबिंग के माध्यम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.