Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गोहाना में कन्फेक्शनरी दुकान की छत से गिरने से व्यक्ति की मौत

गोहाना  | सोनीपत जिले के गोहाना-सोनीपत रोड पर स्थित गांव बड़ौदा के पास एक कन्फेक्शनरी दुकान की छत से गिरने से 55 वर्षीय रामप्रसाद की मौत हो गई। मृतक वही का निवासी था और बताया जा रहा है कि वह दुकान की छत पर सो रहा था, जब देर रात किसी समय वह नीचे गिर गया।

पुलिस जांच

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोहाना नागरिक अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी एसएचओ लाल सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मौत का कारण छत से गिरना प्रतीत हो रहा है, लेकिन सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया और सभी पहलुओं पर जांच जारी है।

परिजनों ने जताया संदेह

रामप्रसाद के परिजनों ने मौत पर संदेह जताया है। मृतक के भाई ने बताया कि रामप्रसाद पहले ड्राइवरी का काम करता था और करीब 15 दिन पहले ही गांव के पास किराए पर दुकान लेकर कन्फेक्शनरी का व्यवसाय शुरू किया था। वह रोज़ाना देर रात दुकान की छत पर सोता था। परिजनों का आरोप है कि यह केवल हादसा नहीं, बल्कि हत्या भी हो सकती है। रामप्रसाद चार भाइयों में सबसे बड़ा था और उसके दो बेटे व एक बेटी हैं। पुलिस ने कहा है कि सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुनाव से पहले नशे व कानून-व्यवस्था पर सवाल

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियानापंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अक्टूबर में हुई कई गंभीर आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार पर बहस तेज कर दी है। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या, लुधियाना और बठिंडा में पूर्व...

त्योहारों को लेकर फेज-11 थाना पुलिस अलर्ट, रात में बढ़ाई गश्त और चेकिंग

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती रौनक और लोगों की आवाजाही को देखते हुए मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फेज-11 थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज करने के साथ रात के समय गश्त भी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी अमन बैदवान खुद...

13 साल बाद पंजाब ने जीती वीनू मांकड़ ट्रॉफी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 13 साल के लंबे इंतजार के बाद वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इंदौर के दिल्ली कॉलेज ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को हराकर खिताब अपने नाम किया।बुधवार को टीम के पंजाब लौटने पर मोहाली...

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में टूटी सड़कों को लेकर हंगामा, कांग्रेस और आप पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा

समर न्यूज | चंडीगढ़ चंडीगढ़ नगर निगम की बुधवार को आयोजित सामान्य सदन की बैठक में शहर की बदहाल सड़कों और मरम्मत कार्यों में हो रही देरी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़कों की खस्ता हालत का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम के अधिकारियों...

रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने पर फेस-7 मार्केट में गहराया विवाद, निगम की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजदिवाली से पहले ही फेस-7 मार्केट में रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मार्केट प्रधान सरबजीत सिंह पारस ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम की ओर से पोस्ट ऑफिस के पास करीब 60 से 70 रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.