Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला में भाजपा का सफाई अभियान, 25 सितम्बर से होगा स्वदेशी अभियान का आगाज़

Shimla, Sanju

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत वीरवार को राजधानी शिमला में सफाई अभियान का आयोजन किया गया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने काली बड़ी मंदिर परिसर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सफाई अभियान चलाकर जनता को स्वच्छता का संदेश दिया।

बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को स्वच्छ भारत की दिशा में नई राह दिखाई और अब तक 12 करोड़ से अधिक परिवारों को शौचालय उपलब्ध कराए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि गांव-गांव और शहर-शहर तक स्वच्छता का संदेश पहुंचाया जाए।भाजपा अध्यक्ष ने जानकारी दी कि सेवा पखवाड़े के दौरान पार्टी 25 सितम्बर से “स्वदेशी अभियान” की भी शुरुआत करने जा रही है। यह अभियान पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रारंभ होगा। बिंदल ने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने से राष्ट्र निर्माण, आर्थिक मजबूती और स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी में दी गई राहत को महंगाई से निजात दिलाने वाला बड़ा कदम बताया।

इस दौरान बिंदल ने कांग्रेस सरकार को आपदा प्रबंधन में विफल करार दिया। उन्होंने कहा कि 30 जून से प्रदेश में आपदा का दौर जारी है, लेकिन अब तक सड़क, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की बहाली नहीं हो पाई। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार बैकफुट पर है, जबकि केंद्र सरकार लगातार हिमाचल को राहत और सहयोग दे रही है। बिंदल ने कहा कि प्रदेश सरकार को चाहिए कि वह जनता के हित में अपने संसाधन खोलकर दिन-रात सेवा कार्यों में जुट जाए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जयराम ठाकुर ने कुल्लू, आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज की घटनाओं पर सरकार को घेरा

Summer express/शिमला, 28 जून। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे तो कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर अस्पतालों की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। कुल्लू, आईजीएमसी शिमला,...

जिला शिमला में पल्स पोलियो अभियान को मिली शानदार शुरुआत, पहले दिन 50,454 बच्चों को पिलाई गई दवा

Summer express/शिमला, 28 जून। राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत जिला शिमला में रविवार को पहले चरण का सफल आयोजन किया गया। जिले के 704 पल्स पोलियो बूथों पर 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 50,454 बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन (ओपीवी) की दो बूंदें पिलाई गईं।अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के साथ...

कोटक महिंद्रा घोटाले का मास्टर माइंड था बैंक का वाइस प्रेसिडेंट..एसीबी की चार्जशीट में कई खुलासे

दो फर्जी खाते खोलकर 87 नकली टर्म डिपॉजिट एडवाइस लगाई आरोपियों ने पूर्व आईएएस सुमेधा कटारिया के भी किए थे नकली हस्ताक्षर मोनिका रावत ,चंडीगढ़-: पंचकूला नगर निगम में हुए कोटक महिंद्रा बैंक के करीब 150 करोड़ के बैंक घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट में सामने आया है कि आरोपियों...

प्रेम प्रसंग के शक में युवक की बेरहमी से हत्या, पिता को फोन कर बोले- ‘तुम्हारे बेटे को खत्म कर दिया’

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-:हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव जठेड़ी में प्रेम प्रसंग के शक में एक 26 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गांव खंदावली निवासी विशाल के रूप में हुई है, जो राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित...

HRTC बस में 1.006 किलो चरस के साथ 19 वर्षीय युवती गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Summer express/नूरपुर, संजीव-: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए HRTC बस में सफर कर रही 19 वर्षीय युवती को 1 किलो 6 ग्राम (1.006 किलोग्राम) चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती पालमपुर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.