पानीपत। कुराड़ गांव स्थित विनयश्री फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री की 50 फीट ऊंची लोहे की शेड पर सोलर पैनल साफ कर रहे 28 वर्षीय गुरचरण (निवासी रिसपुर) की नीचे गिरने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, सफाई के दौरान शेड की टिन अचानक टूट गई और गुरचरण सीधा फर्श पर आ गिरा। परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने फैक्ट्री मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इस फैक्ट्री में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं और डेढ़ महीने पहले भी एक मजदूर की मौत हुई थी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सनौली खुर्द थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।