Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सब-इंस्पेक्टर पर हमला, साइबर अपराधी हिरासत से भागा

गुड़गांव | गुड़गांव पुलिस के सब-इंस्पेक्टर के सामने ही एक साइबर अपराधी हिरासत से फरार हो गया। यह घटना तब हुई जब आरोपी को साइबर फ्रॉड के मामले में गिरफ्तार कर पुलिस राजस्थान के सीकर जिले के धींगपुर ले गई थी। आरोपी ने अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने की कोशिश की।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी पप्पू बाजिया को साइबर फ्रॉड के मामले में पहले ही हिरासत में लिया गया था। मामले में शामिल अन्य आरोपी की गिरफ्तारी और जांच को आगे बढ़ाने के लिए पप्पू को लेकर सीकर भेजा गया। पुलिस को दिनेश नामक अन्य आरोपी के होटल में होने की सूचना मिली थी और उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने घेराबंदी की।

घेराबंदी के दौरान पप्पू पुलिस गाड़ी में ही मौजूद था। जैसे ही मौके पर कार्रवाई शुरू हुई, पप्पू ने मौके का फायदा उठाया और सब-इंस्पेक्टर सुनील कुमार पर हमला कर दिया। उसने सब-इंस्पेक्टर के मुंह पर मुक्का मारा और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। सब-इंस्पेक्टर मौके पर ही गिर गए, जबकि आरोपी फरार हो गया।

इस घटना के तुरंत बाद पुलिस ने राजस्थान पुलिस को सूचना दी। सब-इंस्पेक्टर ने खाटूश्यामजी सदर थाना में FIR दर्ज करवाई और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में आरोपी की तलाश तेज कर दी है।

गुड़गांव पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल ट्रैकिंग सहित सभी आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...

पंजाब में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामले आए स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में अगस्त के दौरान स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के करीब 70 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से जुलाई तक हर महीने मामलों की संख्या एक अंक में थी, लेकिन अगस्त में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों...

अमेरिका में वीजा रद्द होने की खबर से पंजाबी समुदाय में बढ़ी चिंता

समर न्यूज | चंडीगढ़ अमेरिका में 2 लाख तक पर्यटक और कारोबारी वीजा रद्द किए जाने की संभावित योजना ने पंजाबियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी प्रशासन उन विदेशी नागरिकों के बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की तैयारी में है, जिन्होंने अमेरिका में प्रवेश के बाद शरण के लिए आवेदन किया है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.