Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल को केंद्र से नहीं मिली विशेष मदद, खैरात का सवाल ही नहीं : उद्योग मंत्री 

Shimla, Sanju

केंद्र सरकार से आपदा राहत को लेकर चल रही बयानबाजी के बीच प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा है कि हिमाचल को किसी प्रकार की विशेष आर्थिक मदद नहीं मिली है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र से जो राशि मिली है, वह हर राज्य को आपदा राहत एवं बचाव कार्यों के लिए निर्धारित नियमों के तहत दी जाती है, इसे किसी प्रकार की खैरात कहना गलत है।

हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि 2023 में प्रदेश को 10 हजार करोड़ और 2025 में 5 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। इसके मुकाबले हिमाचल को पिछले पांच वर्षों में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ सहित विभिन्न माध्यमों से केवल 4253 करोड़ रुपए मिले हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में हिमाचल को विशेष आर्थिक पैकेज मिलना चाहिए था, लेकिन केंद्र ने ऐसा नहीं किया।

उद्योग मंत्री ने कहा कि विकट हालात में भी प्रदेश सरकार ने आपदा राहत मैनुअल में बदलाव कर प्रभावितों को राहत पहुंचाई है। उन्होंने भाजपा और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि वे केंद्र सरकार की मदद का बढ़ा-चढ़ाकर गुणगान कर रहे हैं, जैसे प्रदेश में पैसों की नदियां बहा दी गई हों।उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जयराम ठाकुर प्रदेश स्तर के नेता नहीं, बल्कि केवल सिराज विधानसभा तक सीमित नेता हैं। दिल्ली जाकर वे अपने क्षेत्र के लिए विशेष प्रोजेक्ट की मांग करते हैं, जबकि पूरे हिमाचल की बात उन्हें उठानी चाहिए थी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.