Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

संजय अरोड़ा ने रंगला पंजाब राहत फंड में दिया योगदान

चंडीगढ़। पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजय अरोड़ा ने राज्य में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए गहरी चिंता जताई है। उन्होंने खुद ‘रंगला पंजाब’ राहत फंड में 50 लाख रुपए का योगदान दिया और उद्योग जगत व एनआरआई समुदाय से भी मदद की अपील की।

मंत्री अरोड़ा ने बताया कि बाढ़ के दौरान हुए नुकसान की भरपाई के लिए पंजाब सरकार ने 14 हजार करोड़ रुपए का बजट रखा है। उन्होंने कहा कि सभी कारोबारियों और एनआरआई भाइयों से अनुरोध है कि वे ‘रंगला पंजाब’ राहत फंड में अधिक से अधिक योगदान करें।

आज लुधियाना के 13 उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को राहत फंड में अपना योगदान सौंपा। अरोड़ा ने बताया कि उन्होंने अपने माता-पिता के नाम से स्थापित चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से 50 लाख रुपए फंड में दिए।

इसके अलावा मोंटे कार्लो ग्रुप, नाहरले, कमल ओसवाल, हैपी फॉर्जिंग, सीगल इंडिया समेत कई उद्योगपतियों ने भी करोड़ों रुपए का योगदान किया। अन्य कारोबारियों ने भी बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत में सहयोग किया।

अरोड़ा ने कहा, “हमें पंजाब को फिर से पहले जैसी स्थिति में लाना है और इसके लिए सरकार को जनता और उद्योग जगत के सहयोग की जरूरत है। मैं एक बार फिर सभी उद्योगपतियों और एनआरआई भाइयों से अपील करता हूँ कि वे बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं।”

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.