Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भारतीय महिला क्रिकेट टीम   पर ओवर रेट की सजा, ऑस्ट्रेलिया ने जीती वनडे सीरीज

23 September, 2025

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में धीमी ओवर गति के कारण मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना झेलना पड़ा। आईसीसी के अनुसार, निर्धारित समय सीमा में टीम इंडिया दो ओवर पीछे रह गई थी, जिसके चलते मैच रेफरी जीएस लक्ष्मी ने यह कार्रवाई की।

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपनी गलती स्वीकार कर ली, जिससे औपचारिक सुनवाई की आवश्यकता नहीं पड़ी। आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत, प्रत्येक ओवर कम फेंकने पर खिलाड़ियों पर 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 43 रन से हराया और सीरीज 2-1 से अपने नाम की। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस हाई-स्कोरिंग मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 412 रन बनाए। टीम के लिए बेथ मूनी ने 138 रन की शानदार पारी खेली, जबकि जॉर्जिया वोल (81) और एलिसे पेरी (68) ने भी अहम योगदान दिया।

भारत की ओर से अरुंधति रेड्डी ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 47 ओवर में 369 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। स्मृति मंधाना ने 125 रन की धमाकेदार पारी खेली, वहीं दीप्ति शर्मा (72) और हरमनप्रीत कौर (52) ने भी अच्छी बल्लेबाजी की। हालांकि, किम गार्थ (3 विकेट) और मेगन शट्ट (2 विकेट) ने भारत की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.