Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सिरसा में दिनदहाड़े वकील के घर हुई लूट

सिरसा | शहर की राम कालोनी में आज दिनदहाड़े वकील विजय बंसल के घर लूट की वारदात सामने आई। घटना में घर की नेपाल निवासी नौकरानी ने मिलकर दो अज्ञात लुटेरों के साथ वारदात को अंजाम दिया।

सूत्रों के अनुसार, दो लुटेरे घर में घुसकर कमरे में मौजूद महिला को कुर्सी पर बिठाकर और मुंह कपड़े से बांधकर गहने और नकदी की चोरी की। इस दौरान महिला की पोती भी घर लौट आई, जिसे नौकरानी ने अंदर ले जाकर कमरे में बंद कर दिया।

लुटेरे अलमारी खोलकर रखी नकदी और सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। नौकरानी, जो पांच तारीख को ही काम पर लगी थी, लुटेरों के साथ भाग गई।

घटना की सूचना परिवार को पोती ने दी, जिसके बाद वकील विजय बंसल और उनका पुत्र अजय बंसल मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। सूचना पाकर डीएसपी संजीव कुमार और सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रदीप कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए।

एडवोकेट विजय बंसल ने बताया कि लूट में लगभग 10 से 15 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए हैं। उन्होंने कहा कि नौकरानी की मिलीभगत से यह वारदात संभव हुई और दोनों लुटेरे फरार हैं। उन्होंने पुलिस से अपेक्षा जताई कि जल्द ही आरोपी नौकरानी और लुटेरों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़ के बाद ई-रिक्शा चालक हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार

Summer express, बुलंदशहर  | बुलंदशहर जिले में सिकंदराबाद पुलिस और स्वाट टीम ने ई-रिक्शा चालक विपिन हत्याकांड के एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी फैजान के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं उसका साथी जैद अंधेरे...

गुरदासपुर में तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार दो युवकों की मौत

Summer express, गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां कोटला मुगला-कलानौर रोड पर एक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की जान चली गई। हादसे के बाद पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत...

समालखा में B.Ed परीक्षा देने जा रही महिला को तेज रफ्तार कार ने कुचला, मौके पर मौत

Summer express, समालखा। पानीपत जिले के समालखा में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में B.Ed परीक्षा देने जा रही महिला की जान चली गई। तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र...

अंबाला में नशा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 7.65 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला । नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अंबाला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना साहा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को 7 ग्राम 65 मिलीग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला...

दिल्ली अग्निकांड के बाद जींद में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, 123 होटल-रेस्टोरेंट बिना फायर एनओसी संचालित

Summer express, जींद। राजधानी दिल्ली में हाल ही में हुए भीषण अग्निकांड के बाद होटल और रेस्टोरेंटों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। इसी बीच जींद जिले में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। जिले में संचालित 140 होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में से केवल 17 प्रतिष्ठानों के पास ही दमकल विभाग...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.