Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पीएम मोदी ने यूपी ट्रेड शो का किया उद्घाटन

ग्रेटर नोएडा  | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रेटर नोएडा में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन किया और देश को आत्मनिर्भर बनाने के सरकार के दृष्टिकोण को दोहराया। इस वर्ष के ट्रेड शो का कंट्री पार्टनर रूस है, जिसे मोदी ने भारत की “टाइम-टेस्टेड पार्टनरशिप” को और मजबूत करने का अवसर बताया।

दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि

मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें याद करते हुए “अंत्योदय” के सिद्धांत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विकास तभी सार्थक है जब इसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और किसी भी प्रकार का भेदभाव समाप्त हो।

प्रधानमंत्री ने फिनटेक और ओपन प्लेटफॉर्म का उदाहरण दिया

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने भारत के फिनटेक सेक्टर की सफलता का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि UPI, आधार, डीजी लॉकर और ओएनडीसी जैसे ओपन प्लेटफॉर्म ने विकास को बढ़ावा दिया है और हर वर्ग को समान अवसर प्रदान किए हैं—चाहे वह मॉल में खरीदारी करने वाला उपभोक्ता हो या सड़क किनारे चाय बेचने वाला विक्रेता।

मोदी ने स्पष्ट किया कि बदलते वैश्विक परिदृश्य में किसी पर निर्भर रहना देश की प्रगति को सीमित कर सकता है। उन्होंने कहा, “भारत को अब किसी पर निर्भर रहना मंजूर नहीं। हर वह उत्पाद जो हम भारत में बना सकते हैं, हमें यहीं बनाना होगा।”

उद्यमियों और व्यापारियों को संदेश

प्रधानमंत्री ने उद्यमियों और व्यापारियों से आग्रह किया कि वे अपने व्यवसाय मॉडल को आत्मनिर्भर भारत के अभियान को मजबूत करने वाला बनाएं। उन्होंने कहा कि सरकार “मेक इन इंडिया” और “मैन्यूफैक्चरिंग” पर जोर दे रही है और “चिप से शिप” तक उत्पादन क्षमता विकसित करना चाहती है। मोदी ने यह भी बताया कि कारोबार को सरल बनाने के लिए सरकार ने 40,000 से अधिक अनुपालनों को समाप्त कर दिया है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उद्यमी, व्यापारी और एंटरप्रेन्योर्स मौजूद रहे, जिन्हें मोदी ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के “मुख्य स्टेकहोल्डर” के रूप में संबोधित किया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.