25 September, 2025
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट न सिर्फ अपनी फिल्मों में शानदार परफॉर्मेंस देती हैं, बल्कि निजी जिंदगी में भी अपनी जिम्मेदारियों को बेहतरीन तरीके से निभा रही हैं। वह अपनी बेटी राहा को समय देने में कोई कमी नहीं छोड़तीं।हाल ही में फिल्ममेकर और उनके पिता महेश भट्ट ने एक इंटरव्यू में आलिया को लेकर दिलचस्प खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आलिया जब भी शूटिंग पर जाती हैं, तो राहा के लिए अलग से एक वैनिटी वैन तैयार की जाती है।
महेश भट्ट ने याद किया कि एक बार जब वह आलिया और अमिताभ बच्चन के साथ एक विज्ञापन शूट पर मौजूद थे, तो उन्होंने राहा की वैनिटी वैन देखी। आलिया ने उन्हें वहां बैठने का न्योता दिया, लेकिन महेश भट्ट ने कहा कि वह उस जगह को ‘पवित्र’ मानते हैं और उसे बिगाड़ना नहीं चाहते। उनके मुताबिक, वह वैनिटी किसी नर्सरी जैसी थी, जहां बच्ची के लिए आराम और खेल का पूरा माहौल बनाया गया था।उन्होंने आगे कहा कि आलिया काम और घर दोनों को सहजता से मैनेज करती हैं। एक ओर वह शूटिंग पर ध्यान देती हैं, तो दूसरी ओर बेटी की देखभाल पर भी पूरा फोकस रखती हैं।इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर फैंस आलिया की जमकर तारीफ कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह दिखाता है कि आलिया एक सुपरस्टार होने के साथ-साथ एक जिम्मेदार मां भी हैं।