Facebook-f Youtube X-twitter

120 बहादुर का दूसरा टीज़र लता मंगेशकर जयंती पर होगा रिलीज़

25 September, 2025

एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज़ की बहुप्रतीक्षित फिल्म 120 बहादुर का पहला टीज़र आते ही सोशल मीडिया और ट्रेड सर्किल में धूम मचा चुका है। फिल्म का भव्य पैमाना, गहरी भावनात्मकता और ज़बरदस्त इंटेंसिटी दर्शकों को खूब पसंद आई।

पहले टीज़र को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब मेकर्स दूसरा टीज़र लाने की तैयारी कर चुके हैं। खास बात यह है कि दूसरा टीज़र लता मंगेशकर जी की जयंती पर रिलीज़ किया जाएगा।

लता जी की याद में चुनी गई खास तारीख

यह तारीख इसलिए अहम है क्योंकि इसे भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी की याद में चुना गया है। लता जी अपने देशभक्ति गीतों के लिए अमर हो चुकी हैं, खासकर “ऐ मेरे वतन के लोगों” के लिए, जिसे कवि प्रदीप ने लिखा और संगीतकार सी. रामचंद्र ने तैयार किया था।

फिल्म के निर्माता फरहान अख्तर ने कहा—“आज के दिन ‘120 बहादुर’ का टीज़र 2 पेश करना बेहद खास है। यह गीत 1962 के भारत-चीन युद्ध के वीर जवानों और शहीदों को समर्पित था। लता जी ने इसे लाइव गाया था, जिसकी रिकॉर्डिंग आज भी पूरे देश की आत्मा को छू लेती है। हमारी फिल्म का संदेश कवि प्रदीप जी के शब्दों से गहराई से जुड़ता है।”

रिलीज़ डेट

रज़नीश ‘रेज़ी’ घई के निर्देशन में बनी 120 बहादुर का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट) तथा अमित चंद्रा (ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज़) ने किया है। यह फिल्म 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गांव पिनाना के युवक की बेरहमी से हत्या : किस्त कलेक्शन से लौटते समय 6 हमलावरों ने घेरा

Summer express,सोनीपत |  गांव पिनाना से दोड़वा की ओर लौट रहे 22 वर्षीय युवक की छह लोगों ने घेरकर बेरहमी से हत्या कर दी। हमलावरों ने धारदार बर्फ तोड़ने वाले सुएं से उस पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के...

फगवाड़ा में ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठगी, युवती से करीब 22 लाख की धोखाधड़ी

Summer express, फगवाड़ा |  शहर में साइबर ठगों ने एक बार फिर ऑनलाइन निवेश के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। इस बार एक युवती को शातिर ठगों ने अपने जाल में फंसाकर लाखों रुपये की ठगी कर ली। मामले में साइबर क्राइम पुलिस जिला कपूरथला ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज...

काउंटर इंटेलिजेंस ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, पाकिस्तान और चंडीगढ़ ग्रेनेड हमले से जुड़े तार

Summer express, अमृतसर | पंजाब में काउंटर इंटेलिजेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। अमृतसर और मोहाली की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) की संयुक्त टीम ने यह ऑपरेशन अंजाम दिया, जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक...

जालंधर वेस्टर्न यूनियन लूट केस: CCTV से खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

Summer express, जालंधर |  शहर के हरनामदासपुरा इलाके में स्थित वेस्टर्न यूनियन टूर एंड ट्रैवल्स की दुकान में हुई लूट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। जानकारी के...

अजनाला में भीषण आग, पूरा घर जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Summer express,अजनाला |  फतेहगढ़ चूड़ियां रोड के पास स्थित पीर बाबा की जगह पर भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा घर और उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत घर के अंदर रखे चिराग से हुई,...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.