नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों ने सोमवार (29 सितंबर) को नए रिकॉर्ड बनाकर निवेशकों को चौंका दिया। MCX पर सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,15,708 रुपए के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई, जबकि चांदी ने 1,43,900 रुपए को पार कर लिया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी के वायदा भाव में तेजी का सिलसिला जारी है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हल्की सुस्ती के बाद तेजी
सोने और चांदी के वायदा भाव सोमवार को वैश्विक बाजार में शुरुआत में नरमी के साथ खुले, लेकिन बाद में तेजी के साथ सर्वोच्च स्तर तक पहुंच गए।
- सोने का भाव (Comex): 3,788.80 डॉलर प्रति औंस पर खुला। पिछला क्लोज 3,809.10 डॉलर था। खबर लिखे जाने तक सोना 3,823.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था और दिन में सर्वोच्च स्तर 3,828.50 डॉलर तक छू चुका था।
- चांदी का भाव (Comex): 46.42 डॉलर प्रति औंस पर खुला। पिछला क्लोज 46.65 डॉलर था। खबर लिखे जाने तक चांदी 46.92 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी और इस महीने का उच्चतम स्तर 46.95 डॉलर रहा।
विशेषज्ञों की राय
विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और मुद्रास्फीति की बढ़ती चिंताओं के चलते निवेशक सोने और चांदी जैसी सुरक्षित संपत्तियों की ओर बढ़ रहे हैं। इसके चलते दोनों धातुओं के भाव लगातार सर्वोच्च स्तर पर पहुंच रहे हैं।