Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नवरात्रि  सप्तमी  पर होगी मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि-विधान, भोग और मंत्र

29 September, 2025

शारदीय नवरात्रि 2025 का सातवां दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि को समर्पित होगा। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक पूजा करने से साधक सभी बुरी शक्तियों और अकाल मृत्यु के भय से मुक्त होता है। साथ ही, जीवन में सुख-समृद्धि और शांति का वास होता है।

मां कालरात्रि का स्वरूप

मां का स्वरूप अत्यंत भयानक लेकिन कल्याणकारी माना गया है। उनका रंग श्याम यानी काला है, जिसके कारण उन्हें कालिका भी कहा जाता है। विशाल केश चारों दिशाओं में फैले रहते हैं। चार भुजाओं वाली देवी के एक हाथ में खड्ग, दूसरे में कांटा और गले में माला सुशोभित है। एक हाथ वर मुद्रा में और दूसरा अभय मुद्रा में रहता है। मां के तीन नेत्र अग्नि की वर्षा करने वाले माने गए हैं और उनकी सवारी गदर्भ (गधा) है। मां कालरात्रि को शुभंकरी नाम से भी जाना जाता है।

मां कालरात्रि की पूजा विधि

  • सप्तमी के दिन सुबह और शाम, दोनों समय मां कालरात्रि की पूजा करने का विधान है।
  • पूजा स्थल को गंगाजल से शुद्ध कर लाल वस्त्र बिछाकर चौकी पर मां की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें।
  • घी का दीपक जलाकर अक्षत, रोली और गुड़हल के फूल अर्पित करें।
  • अग्यारी में लौंग, बताशा, गुग्गल और हवन सामग्री अर्पित करना शुभ माना जाता है।
  • पूजा के बाद गुड़ का भोग लगाएं और परिवार सहित माता की आरती करें।
  • शाम को आरती के बाद दुर्गा चालीसा या सप्तशती का पाठ करें। लाल चंदन या रुद्राक्ष की माला से मंत्र जप उत्तम माना जाता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुनाव से पहले नशे व कानून-व्यवस्था पर सवाल

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियानापंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अक्टूबर में हुई कई गंभीर आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार पर बहस तेज कर दी है। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या, लुधियाना और बठिंडा में पूर्व...

त्योहारों को लेकर फेज-11 थाना पुलिस अलर्ट, रात में बढ़ाई गश्त और चेकिंग

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती रौनक और लोगों की आवाजाही को देखते हुए मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फेज-11 थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज करने के साथ रात के समय गश्त भी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी अमन बैदवान खुद...

13 साल बाद पंजाब ने जीती वीनू मांकड़ ट्रॉफी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 13 साल के लंबे इंतजार के बाद वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इंदौर के दिल्ली कॉलेज ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को हराकर खिताब अपने नाम किया।बुधवार को टीम के पंजाब लौटने पर मोहाली...

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में टूटी सड़कों को लेकर हंगामा, कांग्रेस और आप पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा

समर न्यूज | चंडीगढ़ चंडीगढ़ नगर निगम की बुधवार को आयोजित सामान्य सदन की बैठक में शहर की बदहाल सड़कों और मरम्मत कार्यों में हो रही देरी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़कों की खस्ता हालत का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम के अधिकारियों...

रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने पर फेस-7 मार्केट में गहराया विवाद, निगम की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजदिवाली से पहले ही फेस-7 मार्केट में रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मार्केट प्रधान सरबजीत सिंह पारस ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम की ओर से पोस्ट ऑफिस के पास करीब 60 से 70 रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.