Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पानीपत स्कूल मामला: बच्चों के साथ अमानवीय मारपीट वायरल

पानीपत | हरियाणा के पानीपत से शिक्षा और बाल सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करने वाली एक चिंताजनक घटना सामने आई है। जटल रोड स्थित सृजन पब्लिक स्कूल में बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। पहले वीडियो में दूसरी कक्षा के एक छात्र को होमवर्क न करने पर रस्सी से खिड़की से उल्टा लटकाकर पीटा गया, जबकि दूसरे वीडियो में स्कूल की प्रिंसिपल और टीचर छोटे बच्चों को अन्य छात्रों के सामने बेरहमी से थप्पड़ मारती दिखीं। इस घटना ने शिक्षा संस्थानों की जवाबदेही और बाल सुरक्षा कानूनों पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्कूल प्रिंसिपल और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

स्कूल प्रिंसिपल और ड्राइवर गिरफ्तार: DSP

डीएसपी हेडक्वार्टर सतीश वत्स ने बताया कि परिवार की ओर से दो दिन पहले बच्चों के साथ मारपीट की शिकायत मिली थी। डीएसपी ने कहा कि मामले की जांच के बाद स्कूल प्रिंसिपल और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

स्कूल को तत्काल बंद करवा दिया गया: शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री महिपाल डंडा ने बताया कि स्कूल को तुरंत नोटिस जारी कर बंद करवा दिया गया है। उन्होंने अन्य स्कूलों को चेतावनी दी है कि बच्चों के साथ मारपीट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी भी स्कूल में ऐसी घटनाएं पाई गईं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

अभिभावकों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

घटना के बाद बच्चों के अभिभावक मॉडल टाउन थाना पहुंचे और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि पूरी गलती स्कूल प्रबंधन की है और ड्राइवर को गलत तरीके से फंसाया जा रहा है। पीड़ित बच्चे के परिवार ने मॉडल टाउन थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी ड्राइवर अजय और स्कूल प्रिंसिपल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.