Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नंबर टेम्परिंग वाले वाहन होंगे सीज, कांगड़ा पुलिस चलाएगी विशेष अभियान

Dharamshala, Rahul

जिला कांगड़ा में अब नंबर टेम्परिंग करने वाले वाहन मालिकों की खैर नहीं। पुलिस ने इस पर सख्ती बरतने का फैसला लिया है और विशेष अभियान चलाने की तैयारी कर ली है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न स्थानों पर विशेष नाके लगाए जाएंगे।

फिलहाल त्यौहारी सीज़न और बरसात थमने के बाद पर्यटकों की आमद बढ़ गई है। इसी दौरान पुलिस के संज्ञान में कई मामले आए हैं, जिनमें वाहनों की नंबर प्लेट से छेड़छाड़ की गई थी। ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस ने यह कदम उठाया है।

अभियान में ट्रैफिक पुलिस के साथ-साथ स्थानीय थाना पुलिस भी शामिल होगी। मौके पर ही नंबर टेम्परिंग पाए जाने वाले वाहनों को सीज किया जाएगा और वाहन मालिकों को बुलाया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, कई बार एक ही नंबर वाले वाहन अलग-अलग जिलों में पाए गए हैं और अलग-अलग जगह चालान हुए हैं। यह भी नंबर टेम्परिंग का ही हिस्सा है।

क्या है नंबर टेम्परिंग

वाहन की नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करना या उसे बदलना नंबर टेम्परिंग कहलाता है। यह एक गंभीर गैरकानूनी अपराध है। दोषी पाए जाने पर भारी जुर्माना, वाहन का रजिस्ट्रेशन रद्द होना और कुछ मामलों में जेल तक हो सकती है।

अभियान के दौरान ढकी हुई नंबर प्लेट, बदले गए नंबर या फॉयल चढ़ाई गई नंबर प्लेट वाले वाहनों पर कार्रवाई होगी। पुलिस का कहना है कि इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के तहत ऑटोमैटिक चालानिंग होती है। ऐसे में नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए अभियान को कड़ाई से लागू किया जाएगा।

अदिती सिंह, एएसपी, धर्मशाला

“नंबर प्लेट में हेरफेर करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। ऐसे वाहन मौके पर सीज किए जाएंगे और मालिकों को बुलाकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.