Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना में त्योहारों के दौरान ट्रैफिक और पार्किंग प्रबंधन कड़ा

लुधियाना। त्योहारों के दौरान शहर में सुचारू आवागमन सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम ज़ोन डी कार्यालय में शहर के विभिन्न मार्केट एसोसिएशनों के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम कमिश्नर आदित्य डैचलवाल ने दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी वालों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे सिर्फ पीली लाइन के भीतर ही व्यापार करें। पीली लाइन से बाहर सड़कों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि मार्केट एसोसिएशनों को वॉलंटियर्स और ट्रैफिक मार्शल तैनात करने होंगे ताकि पार्किंग और ट्रैफिक का सही प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही, बाज़ारों और आस-पास के क्षेत्रों में अस्थायी पार्किंग स्थल स्थापित करने के प्रस्ताव भी पेश करने को कहा गया।

नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीमें बाज़ारों में विशेष निगरानी रखेंगी और उल्लंघना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेंगी। बैठक में जॉइंट कमिश्नर विनीत कुमार, सहायक कमिश्नर गुरपाल सिंह, डीएसपी राज कुमार चौधरी, ट्रैफिक पुलिस के इंस्पेक्टर सतवंत सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में मॉडल टाउन गोल मार्केट, फील्ड गंज, सराभा नगर मार्केट, घुमर मंडी, शास्त्री नगर और गुरु तेग बहादुर मार्केट सहित विभिन्न मार्केट एसोसिएशनों के सदस्य शामिल हुए। नगर निगम कमिश्नर ने बाज़ारों में पीली लाइन का उल्लंघन रोकने और ट्रैफिक व पार्किंग प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए विशेष आदेश जारी किए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ब्रिक्स सम्मेलन से दिल्ली के लग्जरी होटल फुल, कमरे का किराया 13 लाख तक पहुंचा

summer express, नई दिल्ली। राजधानी में इस सप्ताहांत होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर दिल्ली के लग्जरी होटलों में तैयारियां तेज हो गई हैं। दुनियाभर से राष्ट्राध्यक्षों, राजदूतों, अधिकारियों और कारोबारी प्रतिनिधिमंडलों के पहुंचने के कारण प्रमुख होटलों में कमरों की मांग अचानक बढ़ गई है। इसका असर होटल किरायों पर भी दिखाई दे रहा...

आवारा कुत्तों पर छावनी परिषद की कार्रवाई, दो दिन में 27 कुत्ते रेस्क्यू

Summer express , फिरोजपुर । आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक और दो वर्षीय मासूम पर हुए हमले के बाद छावनी परिषद ने कार्रवाई तेज कर दी है। परिषद की टीम ने लगातार दूसरे दिन विभिन्न इलाकों में अभियान चलाकर 15 आवारा कुत्तों को रेस्क्यू किया। दो दिनों में अब तक 27 कुत्तों को पकड़ा जा...

भाई की मौत पर भी नहीं रुकी बहन :अस्पताल में शव छोड़कर चली गई ,आश्रम ने किया अंतिम संस्कार

Summer express, कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र में इंसानी रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। 71 वर्षीय जुगल किशोर की मौत के बाद उनकी छोटी बहन अंतिम संस्कार में शामिल हुए बिना अस्पताल से चली गई। बहन ने आश्रम संचालक से भाई का अंतिम संस्कार करने और अस्थियों का विसर्जन करने का आग्रह किया। इसके...
Summer Express - सिम बंद होने का उठाया फायदा, सात लाख की एफडी तुड़वाने का आरोप—पीड़ित ने पुलिस व साइबर सेल से लगाई गुहार

मैक्स लाइफ पॉलिसी के नाम पर महिला से 1.10 लाख की साइबर ठगी

summer express ,अंबाला शहर। मैक्स लाइफ इंश्योरेंस की पॉलिसी के नाम पर गांव मच्छौंडा निवासी महिला से 1 लाख 10 हजार 399 रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगी का पता चलने के बाद महिला ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत...

हिसार में 9 स्कूल बसों पर कार्रवाई, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पड़ी भारी

summer express , हिसार। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर हिसार पुलिस ने स्कूल बसों की जांच का अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के निर्देश पर यातायात पुलिस ने उकलाना क्षेत्र में स्कूल बसों की जांच की। इस दौरान 18 स्कूल बसों को चेक किया गया, जिनमें से नौ बसों में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.