नई दिल्ली। नवरात्रि के आखिरी दिन और अक्टूबर के पहले दिन देशवासियों के लिए नई चुनौती सामने आई है। दीवाली से पहले सरकार ने GST कट का तोहफा दिया था, लेकिन महीने की शुरुआत में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि कर दी गई है।
सरकार के निर्देशानुसार, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 16 रुपये का इजाफा किया गया है, जबकि घरेलू 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
सिलेंडर की नई कीमतें
- मुंबई: 19 किलोग्राम कमर्शियल सिलेंडर – 1,547 रुपये
- चेन्नई: 19 किलोग्राम कमर्शियल सिलेंडर – 1,754 रुपये
- दिल्ली: 14.2 किलोग्राम घरेलू सिलेंडर – 853 रुपये
- कोलकाता: 14.2 किलोग्राम घरेलू सिलेंडर – 879 रुपये
- मुंबई: 14.2 किलोग्राम घरेलू सिलेंडर – 852.50 रुपये
- चेन्नई: 14.2 किलोग्राम घरेलू सिलेंडर – 868.50 रुपये
सरकार ने स्पष्ट किया है कि घरेलू सिलेंडर की कीमत स्थिर रहेगी, जिससे आम नागरिकों को कोई अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं उठाना पड़ेगा।