1 October, 2025
साउथ सिनेमा की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी ‘कांतारा’ अपने प्रीक्वल के साथ लौटने के लिए पूरी तरह तैयार है। 2022 में रिलीज़ हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ने अपनी रहस्यमयी जंगल की दुनिया और लोककथाओं से दर्शकों का मन मोह लिया था।
अब इसके प्रीक्वल ‘कांतारा: चैप्टर 1’ ने रिलीज से पहले ही धमाका कर दिया है। फिल्म का नया गाना ‘रिबेल’ आज रिलीज़ हो चुका है, जिसमें पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ और कन्नड़ स्टार ऋषभ शेट्टी की शानदार जोड़ी नजर आ रही है।गाने में दोनों सितारे ढोल की थाप पर थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो की शुरुआत इतनी जबरदस्त है कि देखते ही दर्शकों की रोंगटे खड़े हो जाते हैं। ऋषभ शेट्टी, जो फिल्म में डायरेक्टर, राइटर और लीड एक्टर हैं, पारंपरिक कन्नड़ लोक स्टाइल में ढोल बजाते दिखे, जबकि दिलजीत दोसांझ अपने पंजाबी स्वैग के साथ बीट्स पर झूमते नजर आए।
गाने का म्यूजिक लोकल फोक बीट्स से भरपूर है, जो कदंब वंश के समय की जंगली ऊर्जा को बखूबी दर्शाता है। दिलजीत की दमदार आवाज़ और ऋषभ की एनर्जी का यह फ्यूजन ऐसा है, जैसे पंजाब की बेदी और कर्नाटक के जंगल एक साथ नाच उठे हों।रिबेल’ गाना फिल्म की थीम – विद्रोह, शक्ति और प्रकृति के संघर्ष – को भी दर्शाता है। ट्रेलर में गाने का टीजर देखकर फैंस सोशल मीडिया पर बेहद उत्साहित थे।यूट्यूब पर रिलीज के साथ ही व्यूज की बाढ़ आ गई है। फैंस ने प्रतिक्रिया दी, “दिलजीत भाई का पंजाबी टच कांतारा को अगले लेवल पर ले गया! ऋषभ सर, क्या कमबैक है!” वहीं एक और फैन ने लिखा, “ढोल की धुन सुनकर गांव की याद आ गई, 2 अक्टूबर को थिएटर में मिलते हैं।”
कांतारा: चैप्टर 1′ 2 अक्टूबर 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फिल्म मूल रूप से कन्नड़ में है, लेकिन हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में भी उपलब्ध होगी।