Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

केंद्र सरकार ने 9 राज्यों के लिए 4645 करोड़ की राहत मंजूर

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने आपदा प्रबंधन से जुड़ी बड़ी पहल की है। उच्च स्तरीय समिति (एचएलसी) ने 9 राज्यों के लिए कुल 4,645.60 करोड़ रुपये की पुनर्वास, पुनर्निर्माण और जोखिम न्यूनीकरण परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इससे असम, केरल, मध्यप्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

असम के लिए आर्द्रभूमि पुनर्जीवन योजना

समिति ने असम के लिए 692.05 करोड़ रुपये की वेटलैंड पुनर्जीवन योजना को स्वीकृति दी है। इसमें केंद्र सरकार 519.04 करोड़ और राज्य सरकार 173.01 करोड़ रुपये का योगदान देगी। इस योजना से बाढ़ रोकथाम क्षमता, जल संरक्षण, मत्स्य पालन को बढ़ावा और मिट्टी कटाव रोकने में मदद मिलेगी।

शहरी बाढ़ प्रबंधन कार्यक्रम

बैठक में 11 शहरों के लिए शहरी बाढ़ जोखिम प्रबंधन कार्यक्रम (यूएफआरएमपी) के दूसरे चरण को भी मंजूरी दी गई। इसमें भोपाल, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, जयपुर, कानपुर, पटना, रायपुर, तिरुवनंतपुरम, विशाखापत्तनम, इंदौर और लखनऊ शामिल हैं।

इसकी कुल लागत 2,444.42 करोड़ रुपये होगी, जिसे राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण कोष से वित्त पोषित किया जाएगा।

इससे पहले केंद्र ने चेन्नई, मुंबई, कोलकाता, अहमदाबाद, हैदराबाद, बेंगलुरु और पुणे के लिए 3,075.65 करोड़ रुपये की लागत वाले शहरी बाढ़ प्रबंधन कार्यक्रम को मंजूरी दी थी।

आपदा जोखिम न्यूनीकरण परियोजनाएं

केंद्र सरकार ने विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए भी बड़ी धनराशि जारी की है, जिनमें शामिल हैं:

  • भूस्खलन : 1,000 करोड़ रुपये
  • बादल फटने से बाढ़ : 150 करोड़ रुपये
  • जंगल की आग : 818.92 करोड़ रुपये
  • आकाशीय बिजली : 186.78 करोड़ रुपये
  • सूखा : 2,022.16 करोड़ रुपये

इन परियोजनाओं से राज्यों को आपदा प्रबंधन क्षमता मजबूत करने और भविष्य के खतरों को कम करने में बड़ी मदद मिलेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...

गुरुग्राम में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, मामूली विवाद में गमछे से गला घोंटकर हत्या

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के फरुखनगर थाना क्षेत्र में 57 वर्षीय चौकीदार जयपाल की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन पीछे करते समय हुए मामूली विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि आरोपी ने गमछे से गला...
Summer Express - कुरुक्षेत्र में 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मानसिक तनाव बना वजह

करनाल में निजी अस्पताल की नर्स ने फंदा लगाकर दी जान, शादी से पहले मंगेतर से विवाद की आशंका

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के फूसगढ़ क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में कार्यरत 24 वर्षीय नर्स ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, एफएसएल टीम ने भी मौके से...

झज्जर में दर्दनाक सड़क हादसा: एयरफोर्स का फॉर्म भरने जा रहे दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर घायल

Summer express, झज्जर। हरियाणा के झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर  दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में एयरफोर्स भर्ती प्रक्रिया से जुड़े तीन दोस्तों में से दो की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बाजीतपुर रोड स्थित रामा मॉडल फार्म के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने आई-10 कार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.