नई दिल्ली | दशहरा के इस शुभ अवसर पर सोने का भाव कमजोर हुआ है, वहीं चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई।
सोमवार सुबह 9.30 बजे सोने का भाव 10 ग्राम पर 30 रुपये गिरकर 117,558 रुपये पर आ गया। सोने ने दिन में अब तक 117,630 रुपये तक नीचला और 118,444 रुपये तक उच्चतम रिकॉर्ड बनाया।
चांदी में भी कमजोरी देखी गई। सुबह 9.39 बजे 1 किलो चांदी का भाव 144,566 रुपये था, जिसमें 154 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई। दिन में चांदी ने 142,466 रुपये तक लो और 145,715 रुपये तक हाई रिकॉर्ड बनाया।
विशेषज्ञों का कहना है कि त्योहारी सीजन में सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव आम है, और निवेशकों को भावों पर नजर बनाए रखनी चाहिए।