Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

वीवर्क इंडिया ने एंकर निवेशकों से जुटाए 1,348 करोड़ रुपए

नई दिल्ली। सह-कार्यस्थान सेवा प्रदाता कंपनी वीवर्क इंडिया ने अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) से पहले एंकर निवेशकों से 1,348 करोड़ रुपए जुटाए हैं। बीएसई की वेबसाइट पर बुधवार देर रात जारी परिपत्र के अनुसार, इसमें आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, एचडीएफसी एमएफ, मोतीलाल ओसवाल एमएफ, आदित्य बिड़ला सन लाइफ एमएफ, एक्सिस एमएफ, केनरा-रोबेको एमएफ जैसे प्रमुख म्यूचुअल फंड और केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस, एसबीआई जनरल इंश्योरेंस, कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस, बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस जैसी बीमा कंपनियों ने भाग लिया।

वैश्विक निवेशकों की भी मजबूत हिस्सेदारी

परिपत्र में कहा गया कि गोल्डमैन सैक्स फंड, अल मेहवार कमर्शियल इन्वेस्टमेंट्स (वांडा), एलियांज ग्लोबल इन्वेस्टर्स जैसी वैश्विक संस्थाओं की भी वीवर्क इंडिया में मजबूत रुचि देखी गई। कंपनी ने कुल 2,08,06,548 शेयर प्रति शेयर 648 रुपए की दर से 67 फंड को आवंटित किए, जिससे कुल लेनदेन का आकार 1,348.26 करोड़ रुपए हुआ।

आईपीओ का विवरण

वीवर्क इंडिया का आगामी IPO 3,000 करोड़ रुपए के आकार का होगा और इसमें प्रति शेयर 615 से 648 रुपए का मूल्य दायरा तय किया गया है। यह IPO सार्वजनिक अभिदान (OFS) पर आधारित होगा, जिसमें प्रवर्तक समूह एम्बेसी बिल्डकॉन एलएलपी और निवेशक एरियल वे टेनेंट लिमिटेड अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। वर्तमान में, एम्बेसी समूह के पास कंपनी में 76.21%, जबकि वीवर्क ग्लोबल के पास 23.45% हिस्सेदारी है।

IPO 3 अक्टूबर को खुलेगा और 7 अक्टूबर को बंद होगा। कंपनी 10 अक्टूबर को शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की उम्मीद कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुनाव से पहले नशे व कानून-व्यवस्था पर सवाल

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियानापंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अक्टूबर में हुई कई गंभीर आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार पर बहस तेज कर दी है। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या, लुधियाना और बठिंडा में पूर्व...

त्योहारों को लेकर फेज-11 थाना पुलिस अलर्ट, रात में बढ़ाई गश्त और चेकिंग

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती रौनक और लोगों की आवाजाही को देखते हुए मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फेज-11 थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज करने के साथ रात के समय गश्त भी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी अमन बैदवान खुद...

13 साल बाद पंजाब ने जीती वीनू मांकड़ ट्रॉफी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 13 साल के लंबे इंतजार के बाद वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इंदौर के दिल्ली कॉलेज ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को हराकर खिताब अपने नाम किया।बुधवार को टीम के पंजाब लौटने पर मोहाली...

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में टूटी सड़कों को लेकर हंगामा, कांग्रेस और आप पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा

समर न्यूज | चंडीगढ़ चंडीगढ़ नगर निगम की बुधवार को आयोजित सामान्य सदन की बैठक में शहर की बदहाल सड़कों और मरम्मत कार्यों में हो रही देरी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़कों की खस्ता हालत का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम के अधिकारियों...

रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने पर फेस-7 मार्केट में गहराया विवाद, निगम की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजदिवाली से पहले ही फेस-7 मार्केट में रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मार्केट प्रधान सरबजीत सिंह पारस ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम की ओर से पोस्ट ऑफिस के पास करीब 60 से 70 रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.