Chamba, Manjur
चुराह विधानसभा क्षेत्र के एकमात्र नागरिक अस्पताल तीसा में अब गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलने जा रही है। यहां लंबे समय से रेडियोलॉजिस्ट की कमी के चलते महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए 70 किलोमीटर दूर चंबा नागरिक अस्पताल जाना पड़ता था। इससे महिलाओं को समय और पैसों की परेशानी उठानी पड़ती थी।
सरकार द्वारा छह महीने का विशेष रेडियोलॉजी कोर्स करवाए गए डॉक्टर को अब नागरिक अस्पताल तीसा में तैनात किया गया है। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू हो गई है।नागरिक अस्पताल तीसा के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋषि पुरी ने बताया कि –सरकार ने छह महीने का रेडियोलॉजिस्ट कोर्स करवाकर डॉक्टरों को तैयार किया है। ऐसे ही एक डॉक्टर ने अब तीसा अस्पताल में ज्वाइन किया है। इसके बाद अब महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए चंबा नहीं जाना पड़ेगा और जांचें तीसा में ही हो जाएंगी।