Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विजयदशमी पर शिमला कालीबाड़ी मंदिर में खेली गई सिंदूर की होली. मां दुर्गा को दी विदाई

 Shimla, Sanju 

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक शिमला का कालीबाड़ी मंदिर विजयदशमी के दिन रंगों और भक्ति से सराबोर हो उठा। इस अवसर पर बंगाली परंपरा के अनुसार सिंदूर की होली खेली गई। विवाहित महिलाओं ने मां दुर्गा को विदाई देने से पहले सिंदूर चढ़ाया और नृत्य के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

छठे नवरात्र से मंदिर में मां दुर्गा, मां लक्ष्मी, मां सरस्वती, भगवान गणेश और भगवान कार्तिकेय की प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं। लगातार नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना होती है और दशमी के दिन प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है। इससे पहले मां की विदाई ‘सिंदूर की होली’ के साथ की जाती है।आज के कार्यक्रम में महिलाओं ने परंपरागत तरीके से सिंदूर की होली खेली और मां दुर्गा को विदाई दी। इस मौके पर बंगाली महिलाओं ने नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को और भी भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया।


महिलाओं ने बताया कि “सिंदूर की होली”विजयदशमी पर होने वाला एक पारंपरिक बंगाली उत्सव है। इसमें विवाहित महिलाएँ मां दुर्गा को सिंदूर चढ़ाकर सौभाग्य, खुशहाली और पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। यह रस्म समाज में एकता और सौहार्द का प्रतीक भी मानी जाती है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

वन्यजीवों के लिए वरदान बनी समाजसेवियों की पहल,सूखे तालाबों में फिर पहुंचा पानी

Summer express/नूरपुर ,संजीव -: भीषण गर्मी के इस दौर में जहां इंसान खुद को गर्मी से बचाने के उपाय खोज रहा है, वहीं कुछ संवेदनशील समाजसेवी जंगलों में रहने वाले बेजुबान जीवों की प्यास बुझाने के लिए आगे आए हैं। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के भदरौआ, लोदवां, टिपरी और महकड़ सहित आसपास के वन क्षेत्रों में...

ब्यास में लापता हे युवक का शव हुआ बरामद,पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

कुल्लू/ मनमिंदर -:जिला कुल्लू के भुंतर में ब्यास नदी में डूबने के कारण एक युवक की मौत हो गई है। वहीं पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस की टीम ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस की टीम ने मामला...

इंजेक्शन और नशीली दवाइयों के साथ कमरे में मृत मिला युवक, नशे की ओवरडोज मानी जा रही वजह

Summer express/मंडी ,धर्मवीर -: मंडी जिला के गोहर उपमंडल के गणई गांव में एक युवक का शव कमरे से बरामद हुआ है। शव के पास कुछ इंजेक्शन और नशीली दवाएं भी मिली हैं जिससे यही आशंका जाहिर की जा रही है कि नशे की ओवरडोज के कारण ही युवक की मृत्यु हुई है। मृतक की...

कांग्रेस सरकार पर अनुराग ठाकुर का निशाना, कहा- जनता की नहीं, सत्ता सुख की चिंता

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल सत्ता का सुख भोगने में व्यस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार को आम लोगों के सुख-दुख से कोई सरोकार...

मुख्यमंत्री को नही कार्यकर्ताओ की कद्र,मिलने से भाग जाते है ,2027 में नही मिलेंगे कार्यकर्ता- हर्ष महाजन

Summer express/शिमला, संजू -: नीरज भारती द्वारा सोशल मीडिया पर अपनी सरकार और मुख्यमंत्री पर लगाए आरोपो पर सांसद हर्ष महाजन ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह पर निशाना साधा है और मुख्यमंत्री पर कार्यकर्ताओं की कद्र न करने के आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अब स्थिति की झाड़ियां अलग नहीं शुरू हो जाएगी।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.