Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

RSS के शताब्दी वर्ष पर हमीरपुर में विशेष कार्यक्रम, अनुराग ठाकुर ने सरकार पर साधा निशाना

Hamirpur, Arvind 

हमीरपुर ज़िले के टौणीदेवी माता मंदिर परिसर में विजयदशमी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की खंड इकाई द्वारा पारंपरिक शस्त्र पूजन एवं पथ संचालन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर और विधायक आशीष शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। आयोजन की अध्यक्षता बिलासपुर विभाग के कार्यवाहक सुनील कुमार ने की।उन्होंने बताया कि संघ अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर चुका है और यह सभी स्वयंसेवकों के लिए गर्व का क्षण है।

सांसद अनुराग ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की यात्रा केवल स्वयंसेवकों की नहीं, बल्कि देश की आत्मा, संस्कृति और राष्ट्रीय भावनाओं की यात्रा है। उन्होंने कहा कि 1925 में लगाया गया यह पौधा आज वटवृक्ष का रूप ले चुका है।

अनुराग ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि संघ ने अनुशासन, सेवा, समर्पण और संगठन की ताकत से यह साबित किया है कि कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।

प्रदेश सरकार पर हमला

कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में अनुराग ठाकुर ने प्रदेश सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जनता को टैक्स राहत देने का काम कर रही है जबकि प्रदेश सरकार टैक्स बढ़ाकर महंगाई का बोझ बढ़ा रही है। उन्होंने सीमेंट पर हाल ही में लगाए गए टैक्स का उदाहरण देते हुए कहा कि इससे जनता को और महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है।

आपदा राहत को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा प्रबंधन में पूरी तरह विफल रही है और प्रभावित परिवारों तक बुनियादी सुविधाएँ तक नहीं पहुँचा पाई। साथ ही उन्होंने सरकार पर आपदा राहत राशि के वितरण में पक्षपात और बंदरबांट करने के आरोप लगाए।

कांग्रेस पर तीखा प्रहार

कांग्रेस के “वोट चोर, गाड़ी छोड़” अभियान पर प्रतिक्रिया देते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुद्दों से भटककर चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाकर जनता को गुमराह करने का काम कर रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर अंबाला में नमो क्रिकेट लीग की तैयारियां तेज, 72 टीमें लेंगी हिस्सा

Summer express/अंबाला -:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हरियाणा में नमो क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है। अंबाला में इस क्रिकेट लीग को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से इस लीग का आयोजन किया जा रहा...

नेपाल की तबाही के बीच अंबाला के डॉक्टर बने सहारा, तीन दिन में 3 हजार लोगों का इलाज

Summer express/अंबाला-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। इस मुश्किल घड़ी में अंबाला के डॉक्टरों ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए नेपाल पहुंचकर प्रभावित लोगों का इलाज किया। फिलाडेल्फिया अस्पताल की पांच सदस्यीय मेडिकल टीम ने नेपाल के अलग-अलग बाढ़ प्रभावित इलाकों में तीन दिनों तक...

धान खरीद से पहले सरकार और राइस मिलर्स आमने-सामने, किसानों की बढ़ी चिंता

Summer express/यमुनानगर/ परवेज़ खान -:हरियाणा में धान की फसल पककर तैयार है और कई इलाकों में कटाई का काम भी शुरू हो चुका है। ऐसे में किसान मंडियों में फसल लेकर पहुंचने की तैयारी में जुट गए हैं। लेकिन धान खरीद शुरू होने से पहले ही एक बार फिर पेंच फंसता नजर आ रहा है।...

पांच साल से बदहाल बारडी का रास्ता,विधायक की पहल से शुरू हुआ सुधार कार्य

Summer express/संजीव महाजन /नूरपुर-: पंचायत सुलयाली के बारडी वार्ड में पिछले करीब पांच वर्षों से बदहाल पड़े गांव के रास्ते की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने नूरपुर विधायक रणवीर सिंह निक्का के समक्ष अपनी परेशानी रखी। वार्ड सदस्य पूजा देवी सहित ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दौरान रास्ते में कीचड़ और गड्ढों के कारण...

हिमालय संरक्षण संगोष्ठी में शामिल होने के बाद शिमला रवाना हुए राज्यपाल

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता अपने एक दिवसीय धर्मशाला दौरे के बाद रविवार सुबह शिमला के लिए रवाना हो गए। राज्यपाल शनिवार को धर्मशाला पहुंचे थे, जहां उन्होंने हिमालय परिवार और हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘हिमालय संरक्षण से राष्ट्र निर्माण की ओर’ विषय पर एक दिवसीय अभिमुखीकरण एवं...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.