Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब पर फिर मंडरा रहा बाढ़ का खतरा, रावी में पानी छोड़ा गया

पंजाब। हाल ही में भीषण बाढ़ झेल चुके पंजाब पर अब अक्टूबर के पहले हफ्ते में भारी बारिश का खतरा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 4 से 7 अक्टूबर के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और जम्मू क्षेत्र में तेज बारिश होने की संभावना है। इसके मद्देनजर बृहस्पतिवार को रंजीत सागर डैम से रावी नदी में अतिरिक्त पानी छोड़ा गया।

जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ इंजीनियरों और तकनीकी विशेषज्ञों ने IMD के शीर्ष अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर स्थिति पर चर्चा की। भाखड़ा-ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) ने भी आंतरिक स्तर पर रणनीति बनाना शुरू कर दिया है।

भारी बारिश का अनुमान:

मौसम विभाग के अनुसार 6 और 7 अक्टूबर को पंजाब में 110 मिमी, जम्मू क्षेत्र में 120 मिमी और हिमाचल प्रदेश में 160-180 मिमी तक बारिश होने का अनुमान है। चंडीगढ़ और हरियाणा के कई हिस्सों में भी तेज बारिश की संभावना है। पंजाब में पठानकोट, अमृतसर, तरनतारन, रोपड़, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, मोगा, मानसा, गुरदासपुर, बरनाला और बठिंडा जिलों में बारिश सबसे अधिक होने की आशंका है।

रावी नदी में पानी छोड़ा गया:

राज्य सरकार ने सुरक्षा उपाय के तहत रंजीत सागर डैम से अतिरिक्त पानी छोड़ा। बुधवार तक 10,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था, जबकि बृहस्पतिवार दोपहर से इसे बढ़ाकर 37,686 क्यूसेक कर दिया गया।

विशेषज्ञों का कहना है कि अक्तूबर में इतनी बारिश पहले कभी नहीं दर्ज की गई। पंजाब में लगभग पांच लाख एकड़ फसलें पहले ही प्रभावित हो चुकी हैं और खेतों से रेत हटाने का काम युद्धस्तर पर जारी है।

पंजाब-हरियाणा समन्वय:

पंजाब सरकार ने हरियाणा के जल संसाधन विभाग को पत्र भेजकर कौशल्या डैम को 6-7 अक्टूबर के दौरान रेगुलेट करने का अनुरोध किया, ताकि पहाड़ों से आने वाले पानी को बांध में संगृहीत किया जा सके और घग्गर नदी उफान पर न आए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा में दो सड़क हादसे : भिवानी में राजमिस्त्री की मौत ,गुरुग्राम में बस-ट्रक भिड़े

summer express , गुरुग्राम। हरियाणा में गुरुवार को सड़क हादसों की दो अलग-अलग घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि गुरुग्राम में रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में कई यात्री बाल-बाल बच गए। गुरुग्राम हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालकों के बीच विवाद हो गया, जिससे हाईवे पर कुछ देर तक...

हांसी किले में सेल्फी लेते समय 50 फीट खाई में गिरी बीएससी छात्रा

summer express , हांसी। हरियाणा के हांसी स्थित ऐतिहासिक पृथ्वीराज चौहान किले में शाम सेल्फी लेते समय एक 20 वर्षीय बीएससी छात्रा करीब 50 फीट गहरी खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। आरोप है कि भीड़ में मौजूद कई लोग...

हरियाणा में एमएसएमई को बड़ा तोहफा, किराये से ई-वाहन तक तीन नई योजनाएं

summer express , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को प्रोत्साहन देने के लिए एक साथ तीन नई योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं के तहत किराये के भवन में संचालित एमएसएमई को लीज रेंट की 25 प्रतिशत राशि की प्रतिपूर्ति की जाएगी। इसके अलावा सेवा क्षेत्र की नई एमएसएमई इकाइयों...

बहादुरगढ़ ट्रामा सेंटर में रेडियोग्राफर पर पीएमओ से मारपीट का आरोप

summer express, बहादुरगढ़। हरियाणा के बहादुरगढ़ स्थित ट्रामा सेंटर में ड्यूटी से गैरहाजिर रहने को लेकर कार्रवाई की आशंका के बीच एक रेडियोग्राफर पर कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों और कर्मचारियों में रोष फैल गया। डॉक्टरों ने काम छोड़कर ट्रामा...

हरियाणा में प्रदूषण पर सख्ती, 12 एसटीपी परियोजनाओं का काम तेज

summer express , चंडीगढ़। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के बीच हरियाणा सरकार ने वायु और जल प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए कई स्तरों पर प्रयास तेज कर दिए हैं। सीवेज प्रबंधन से लेकर औद्योगिक अपशिष्ट, पराली और वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए विभागों को लंबित परियोजनाएं जल्द पूरी करने के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.