Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: गरीबों के लिए फ्लैट

चंडीगढ  |  हरियाणा सरकार पहली बार गरीब परिवारों को फ्लैट बनाकर उपलब्ध कराने जा रही है। पहले चरण में 509 फ्लैट आवंटित किए जाएंगे। इसका ऑनलाइन ड्रॉ 8 अक्टूबर को होगा। सोनीपत के पांच डेवलपर्स ने इन फ्लैट्स की पेशकश की है, और पात्र परिवारों को 17 अक्टूबर से फ्लैट मिलना शुरू होंगे।

सूत्रों के अनुसार, सोनीपत के अलावा गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर, पलवल, पानीपत, रेवाड़ी और रोहतक में भी सर्वे जारी है, जहां डेवलपर्स ने लगभग 6500 फ्लैट उपलब्ध कराए हैं। यह दूसरा चरण होगा और इसके लिए आवेदन पहले ही लिए जा चुके हैं।

फ्लैट का विवरण और कीमत:

  • क्षेत्रफल: 200 स्क्वेयर फीट
  • कीमत: 1.50 लाख रुपए
  • आवेदन शुल्क: 10,000 रुपए

वर्ष 2023 में मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत इन फ्लैट्स के लिए आवेदन मांगे गए थे। कुल 815 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 794 पात्र पाए गए।

फ्लैट आवंटन का क्रम:

  • घुमंतू जाति के लोग
  • विधवा महिलाएं
  • अनुसूचित जाति के लोग
  • आय 1 लाख तक वाले परिवार
  • आय 1–1.40 लाख वाले
  • आय 1.40–1.80 लाख वाले

इन फ्लैट्स को टाउन कंट्री प्लानिंग की ग्रुप हाउसिंग योजना के तहत वितरित किया जाएगा। हाउसिंग फॉर ऑल के डीजी डॉ. जे गणेशन ने इस योजना की निगरानी और अफसरों के साथ बैठकें की हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...

मोहन लाल कौशिक बने एचबीपीई चेयरमैन, बोले- पूरी निष्ठा से निभाऊंगा जिम्मेदारी

Summer expressअंकुर कपूर , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेता एवं हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक (बडोली) को हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज (एचबीपीई) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। सोमवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। सरकार की ओर से नियुक्ति...

सोनीपत में क्रिप्टो निवेश विवाद खूनी झड़प में बदला, महिला की आंख गंभीर घायल

Summer express, सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में क्रिप्टोकरेंसी निवेश को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि सात लोगों ने एक परिवार के घर में घुसकर हमला किया, जिसमें 62 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हमले में महिला की आंख पर बंदूक की बट से वार किए...

AI और सैटेलाइट तकनीक से हिमाचल के जंगल होंगे सुरक्षित, आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई ताकत

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती चुनौतियों के बीच राज्य सरकार ने जंगलों की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सैटेलाइट मैपिंग और रीयल-टाइम मॉनिटरिंग के माध्यम से अब जंगलों की निगरानी की जाएगी, जिससे वनाग्नि...

चिंतपूर्णी मंदिर की सुगम दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग तेज

Summer express/चिंतपूर्णी ,विकास-:चिंतपूर्णी मंदिर में संचालित सुगम दर्शन प्रणाली को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। पूर्व विधायक बलबीर सिंह चौधरी ने इस व्यवस्था में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार और मंदिर प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।पत्रकारों से बातचीत के दौरान चौधरी ने कहा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.