Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमित शाह ने हरियाणा में आधुनिक डेयरी प्लांट का किया उद्घाटन

रोहतक  | गृह मंत्री अमित शाह आज हरियाणा दौरे पर रोहतक पहुंचे। महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (MDU) के खेल मैदान में उन्होंने राज्य के लिए नए डेयरी प्लांट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मंत्री और विधायक भी उपस्थित थे।

अमित शाह ने बताया कि आने वाले समय में इस प्लांट को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निर्माण का कार्य तीन गुना स्तर पर बढ़ाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में 75 हजार नई डेयरी समितियां बनाई जाएंगी, जिससे दूध प्रोक्योरमेंट बढ़ेगा और किसानों की आय सीधे बढ़ेगी।

केंद्रीय गृह मंत्री ने देश में डेयरी क्षेत्र में हुए विकास पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में डेयरी सेक्टर 70% तक बढ़ा है। भारत आज विश्व का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश बन चुका है।

सीएम नायब सैनी ने कहा कि रोहतक में स्थापित आधुनिक डेयरी प्लांट दिल्ली, एनसीआर और उत्तर भारत में दूध की बढ़ती मांग को पूरा करेगा। उन्होंने कहा कि सहकारिता के माध्यम से किसानों को सब्सिडी, दुर्घटना बीमा और गरीब परिवारों की बेटियों की शादी में आर्थिक सहायता दी जा रही है।

शाह ने कहा कि पूरे एनसीआर और उत्तर भारत में इस प्लांट से सप्लाई होगी, जिससे किसानों और पशुपालकों की आमदनी में वृद्धि होगी। उन्होंने भ्रूण स्थानांतरण और जैविक खेती को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा, “आज का दिन हमारे लिए गर्व का दिन है। यह प्लांट ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।”

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी हुआ गुनाह: पूर्व विधायक नीरज शर्मा

Summer express, अनिल मंगला , फरीदाबाद | एनआईटी 86 के पूर्व विधायक पं० नीरज शर्मा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी गुनाह साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन और सरकार को...

भट्टाकुफर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा का पौधारोपण अभियान

Summer express/शिमला, संजू- : पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला शिमला ने मंगलवार को कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के भट्टाकुफर स्थित ज्वाला माता मंदिर के समीप ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और...

कैथल में नशा तस्करों पर प्रशासन का बुलडोजर, तीन मकान जमींदोज

Summer express, कैथल , बलिंदर | हरियाणा के कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर बुलडोजर चला दिया। सिरटा रोड स्थित जाट धर्मशाला के सामने बनी कॉलोनी में तीन कथित नशा तस्करों के मकानों को प्रशासन ने ध्वस्त कर...

हरियाणा में खुलेंगे 700 से अधिक नए वीटा बूथ, महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन

Summer express, चंडीगढ़ , अंकुर कपूर | हरियाणा सरकार ने प्रदेश में डेयरी क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कई अहम फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि प्रदेशभर में 700 से अधिक नए वीटा बूथ स्थापित किए जाएंगे। साथ ही, सहकारी समितियों से जुड़े महिला स्वयं सहायता...

किसानों को हुआ  का मुनाफा..बल्ह में अब तक टमाटर से 50 करोड़ का कारोबार, 250-500 तक बिका एक क्रेट

Summer express/मंडी,धर्मवीर – हिमाचल प्रदेश का मिनी पंजाब कहलाई जाने वाली बल्ह घाटी में इस बार टमाटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस सीजन में बल्ह घाटी से अब तक 50 करोड़ से अधिक के टमाटरों का कारोबार हो चुका है। हालांकि सीजन अब अंतिम चरण में है, लेकिन खेतों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.