Facebook-f Youtube X-twitter

BSNL ने लॉन्च की eSIM सेवा, प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को चुनौती

नई दिल्ली |सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने भारतीय दूरसंचार बाजार में निजी कंपनियों को कड़ी टक्कर देने की तैयारी शुरू कर दी है। अब तक Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea (Vi) जैसी प्राइवेट कंपनियाँ ही eSIM (एम्बेडेड सिम) की सुविधा दे रही थीं, लेकिन अब BSNL ने भी अपने ग्राहकों के लिए eSIM सर्विस लॉन्च कर दी है। इसका सीधा मतलब है कि अब BSNL यूजर्स भी फिजिकल सिम कार्ड लगाए बिना ही कॉल और इंटरनेट चला पाएंगे।

कंपनी का यह कदम 4G सर्विस के बाद यूजर्स को बेहतर डिजिटल एक्सपीरियंस देने और प्राइवेट कंपनियों से मुकाबला करने की उसकी तैयारियों को साफ दर्शाता है। BSNL अब तेजी से अपनी सेवाओं को अपग्रेड करने और नई टेक्नोलॉजी लाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

BSNL ने मिलाया Tata Communications से हाथ

BSNL ने अपनी इस नई eSIM सर्विस के लिए टाटा कम्युनिकेशंस के साथ साझेदारी की है। eSIM सब्सक्रिप्शन मैनेजमेंट के लिए टाटा कम्युनिकेशन के ‘MOVE’ प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जाएगा। यह प्लेटफॉर्म कंपनी को बड़े पैमाने पर लाखों यूजर्स को eSIM उपलब्ध कराने में मदद करेगा। BSNL का लक्ष्य है कि इस बड़े कदम के माध्यम से ग्राहकों को बेहतर मोबाइल कनेक्टिविटी एक्सपीरियंस प्रदान किया जा सके।

BSNL eSIM
नेटवर्क और भविष्य की योजना

BSNL eSIM की सुविधा 2G, 3G और 4G तीनों नेटवर्क पर काम करने में सक्षम है। जिन यूजर्स का फोन eSIM को सपोर्ट करता है, वे इस नई सर्विस का फायदा उठा सकते हैं। BSNL के मैनेजिंग डायरेक्टर और चेयरमैन ए. रॉबर्ट रवि ने बताया कि पूरे देश में (पैन-इंडिया) eSIM सर्विस शुरू करने से दूरसंचार क्षमताओं को एक नए स्तर पर ले जाने में मदद मिलेगी।

कंपनी की भविष्य की योजनाएँ भी काफी आक्रामक हैं। BSNL ने हाल ही में 98,000 टावरों की मदद से अपनी 4G सर्विस शुरू की है। अब कंपनी का अगला बड़ा फोकस 5G पर है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, BSNL 2025 के अंत तक 5G सर्विस शुरू कर सकती है, और उम्मीद है कि साल के अंत तक दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में यह सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.