Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में सुमैया की झलक ने मचाया तहलका, वायरल सीन से बढ़ी दिलचस्पी

5 October, 2025

नेटफ्लिक्स पर 18 सितंबर को रिलीज़ हुई आर्यन खान की डायरेक्टोरियल डेब्यू सीरीज़ ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। बॉबी देओल, लक्ष्य और सहर बाम्बा इस वेब सीरीज़ के लीड रोल में नजर आए हैं।

लेकिन सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी है एक छोटी-सी झलक — सुमैया नाम की एक्ट्रेस का किरदार। सीरीज़ में उनका रोल भले ही छोटा रहा हो, लेकिन आन्या सिंह के साथ उनके सीन ने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा है। दोनों के बीच का लिपलॉक सीन रिलीज़ के बाद वायरल हो गया, और इसी के साथ सुमैया की पहचान जानने की जिज्ञासा बढ़ गई।सुमैया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर नजर डालें तो वह अक्सर फैशन और ट्रैवल से जुड़े पोस्ट शेयर करती हैं। वहीं, उनके प्रोफाइल पर एक्टर दिविक शर्मा के साथ कुछ तस्वीरें भी देखी जा सकती हैं। बताया जा रहा है कि दोनों एक ब्रांड प्रमोशन ऐड में साथ काम कर चुके हैं।

दिलचस्प बात यह है कि सुमैया ने अब तक अपने सोशल मीडिया पर ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से जुड़ी कोई पोस्ट साझा नहीं की है। हालांकि, वेब सीरीज़ की कास्ट लिस्ट में उनका नाम देखकर फैंस ने उनकी पहचान कर ली — और अब इंटरनेट पर हर कोई उन्हें जानना चाहता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.