पंजाब | पंजाब के लोकप्रिय गायक राजवीर जवंदा की स्वास्थ्य स्थिति फिलहाल चिंताजनक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार उनकी तबीयत में अभी तक कोई खास सुधार नहीं हुआ है। वह पिछले कई दिनों से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं और वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम की निगरानी में वेंटिलेटर पर रखा गया है।
अस्पताल की ओर से 2-3 दिनों से कोई नया मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि आज दोपहर के बाद उनके स्वास्थ्य संबंधी नई जानकारी अस्पताल की तरफ से साझा की जा सकती है।
राजवीर जवंदा इस समय क्रिटिकल केयर और न्यूरोसाइंस विशेषज्ञ टीमों की सघन निगरानी में हैं। डॉक्टर उनकी हालत को स्थिर रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। उन्हें हार्ट रेट (दिल की धड़कन) नियंत्रित रखने के लिए लगातार दवाइयां दी जा रही हैं।
फिलहाल, गायक वेंटिलेटर पर जीवन रक्षक प्रणाली के सहारे हैं। उनके फैन्स और म्यूजिक इंडस्ट्री के साथी उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
बता दें कि राजवीर जवंदा कुछ दिन पहले हिमाचल प्रदेश में हुए सड़क हादसे का शिकार हुए थे, जिसके बाद उनकी हालत गंभीर हो गई थी।