Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पाकिस्तान में बड़ा ऑपरेशन, अफगान मूल का TTP आतंकी ढेर

इस्लामाबाद | पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बाजौर जिले में एक विशेष अभियान के दौरान प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के अफगानिस्तान मूल के शीर्ष आतंकी पीर आगा कंधारी को मार गिराया। स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को इस कार्रवाई की पुष्टि की।

जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने अफगान सीमा से सटे गबीर इलाके में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया, जिसमें कंधारी मारा गया। बताया जा रहा है कि वह सुरक्षा बलों पर हमलों और आम नागरिकों की हत्याओं सहित कई आतंकी गतिविधियों में शामिल था। TTP के बाजौर कमांडर मलंग बादशाह ने एक ऑडियो संदेश जारी कर कंधारी की मौत की पुष्टि की है।

उधर, मंगलवार को ही बन्नू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में चार सरकारी कर्मचारियों का अपहरण कर लिया गया। अपहृतों में एक उच्च विद्यालय के दो शिक्षक और ‘बेनजीर इनकम सपोर्ट प्रोग्राम (BISP)’ के दो कर्मचारी शामिल हैं।

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, हथियारबंद आतंकियों ने शिक्षकों को स्कूल से और BISP कर्मियों को भुगतान केंद्र से अगवा किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 15 से 20 सशस्त्र आतंकी वाहनों में आए और सभी को बंदूक की नोक पर उठा ले गए।

बन्नू के जिला पुलिस अधिकारी सलीम कुलाची ने बताया कि अपहरण के बाद क्षेत्र में व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया गया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अपहर्ताओं ने पीड़ितों से कोई फिरौती मांगी या नहीं।

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पिछले कुछ महीनों से TTP की आतंकी गतिविधियां तेज़ी से बढ़ रही हैं, और सुरक्षा बल लगातार काउंटर-टेरर ऑपरेशन चला रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ट्रैफिक ऑफिस के सामने स्थित पुलिस डीएवी स्कूल में खुद वाहन चलाकर पहुंच रहे छात्र, नियमों की धज्जियां

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज शहर में यातायात नियमों का पालन करवाने और उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने की जिम्मेदारी संभालने वाले ट्रैफिक पुलिस कार्यालय के सामने ही नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया है। ट्रैफिक ऑफिस के नजदीक स्थित शहर के मशहूर पुलिस डीएवी स्कूल में कई छात्र खुद वाहन चलाकर स्कूल...

मोहाली बस स्टैंड की बदहाली पर गंभीर सवाल, 2 सितंबर को हाईकोर्ट में सुनवाई

{पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने मौके पर दिखाए खस्ताहाल हालातगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली के बहुचर्चित बस स्टैंड की बदहाली का मामला एक बार फिर चर्चा में है। करोड़ों रुपये की लागत से तैयार किए गए इस बस स्टैंड से जुड़े निर्माण, सड़क, पार्किंग, बिजली, पानी और निवेशकों के पैसे से संबंधित...

पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी ने दर्ज की बड़ी जीत, अंकित बिधान बने अध्यक्ष

शगुन कश्यप । सारांश मेहरासमर न्यूज । चंडीगढ़पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल चुनाव के नतीजों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। इस चुनाव में छात्र संगठन स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया ने एबीवीपी को समर्थन दिया था। अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले छात्र राजनीति...

मोहाली में अस्पतालों व संस्थानों के बाहर अवैध पार्किंग बनी रोजमर्रा की परेशानी

गुरशरण सिंह | सुरिंदर सिंहमोहाली | समर न्यूजमोहाली में बड़े अस्पतालों, सरकारी संस्थानों और कॉरपोरेट कंपनियों के बाहर सड़क किनारे हो रही पार्किंग लोगों के लिए बड़ी समस्या बनती जा रही है। शहर की कई प्रमुख सड़कों पर वाहन चालकों द्वारा नियमों की अनदेखी कर गाड़ियां खड़ी करने से रोजाना जाम की स्थिति पैदा हो...

प्यार और पसंद की शादी की कीमत जान देकर क्यों? पंजाब में ‘ऑनर किलिंग’ पर फिर सवाल

तरनतारन में 22 वर्षीय युवक की हत्या ने फिर बढ़ाई चिंताजुलाई में फरीदकोट में युवती की हत्या का मामला, 2025 में अमृतसर में बेटी और उसके प्रेमी की हत्या से भी दहला था राज्यसमर न्यूज | तरनतारन पंजाब में पसंद की शादी और पारिवारिक असहमति से जुड़े खूनी विवादों का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.