Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जियो ने लॉन्च किया फ्री “एआई क्लासरूम” कोर्स

नई दिल्ली | देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी ने जब ‘AI फॉर एवरीवन’ की वकालत की थी, तब किसी को अंदाजा नहीं था कि केवल कुछ महीनों में जियो एआई क्लासरूम फाउंडेशन कोर्स लॉन्च कर देगा। चार हफ्तों का यह कोर्स एकदम फ्री है और उन सभी के लिए है जो एआई में हाथ आजमाना चाहते हैं। इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 के उद्घाटन के दिन इस कोर्स के लॉन्च की घोषणा की गई।

कंपनी के मुताबिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में देश को सुपरपावर बनाने के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए जियोपीसी और जियो इंस्टीट्यूट मिलकर AI क्लासरूम शुरू कर रहे हैं। पर्सनल कंप्यूटर, डेस्कटॉप या लैपटॉप इस्तेमाल करने वाला कोई भी व्यक्ति इस कोर्स को कर सकता है। लेकिन सर्टिफिकेशन केवल जियोपीसी का इस्तेमाल कर कोर्स करने वालों को ही मिलेगा। अन्यों को कंप्लीशन बैज से नवाजा जाएगा। कोर्स को http://www.jio.com/ai-classroom के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है।

एआई क्लासरूम कोर्स में शिक्षार्थियों को कई एआई टूल्स को सीखने समझने का मौका मिलेगा। कोर्स से विद्यार्थियों को एआई के फंडामेंटल को समझने, अपनी जानकारी और स्टडीज को ऑर्गेनाइज़ करने, डिजाइन्स, स्टोरीज और प्रेजेंटेशन बनाने के साथ समस्याओं के समाधान में एआई का इस्तेमाल करने का अवसर मिलेगा।

लॉन्च के मौके पर रिलायंस जियो के प्रवक्ता ने कहा: “हम मानते हैं कि तकनीक की असली ताकत हर व्यक्ति को सशक्त बनाने की क्षमता में निहित है। जियो एआई क्लासरूम के लॉन्च के साथ हम युवा छात्रों को एआई के लिए तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं। यह पहल स्कूली बच्चों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से परिचित कराएगी। हम जियोपीसी और जियो इंस्टीट्यूट की सुलभता और शैक्षणिक उत्कृष्टता का एआई की शिक्षा में इस्तेमाल करने को प्रतिबद्ध हैं। यह पहल एआई शिक्षा को सभी के लिए उपलब्ध कराएगी और यह सुनिश्चित करेगी कि एआई क्रांति में कोई भी पीछे न छूट जाए।“

जियोपीसी उपयोगकर्ता होम स्क्रीन पर डेस्कटॉप शॉर्टकट के माध्यम से कोर्स तक पहुँच सकते हैं। यह कोर्स मोबाइल पर काम नहीं करेगा। जियोपीसी से कोर्स करने वालों को एडवांस एआई टूल्स तक पहुँच मिलेगी। साथ ही कोर्स पूरा करने पर जियो इंस्टीट्यूट से एक प्रमाणपत्र भी मिलेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

‘गमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है’, आप सांसद मलविंदर कंग ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

Summer express, गुरशरण सिंह , मोहाली I आम आदमी पार्टी के आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने बुधवार को अपनी ही पार्टी की पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा ) में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जीमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया...

रोहतक के खिड़वाली गांव में पाखंडवाद के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, रामपाल की विचारधारा का जताया विरोध

Summer express,रोहतक। जिले के गांव खिड़वाली में ग्रामीणों ने पाखंडवाद और अंधविश्वास के खिलाफ अपनी मुहिम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने आर्य समाज की ओर से चलाए जा रहे अभियान का समर्थन करते हुए रामपाल की विचारधारा का विरोध करने की बात कही। ग्रामीणों का आरोप है कि रामपाल ने सनातन...

गोहाना में फर्जी दस्तावेजों से अनियमित कॉलोनी के प्लॉट की एनओसी लेने का मामला, दो गिरफ्तार

Summer express,गोहाना (सोनीपत)। गोहाना में अनियमित कॉलोनी में स्थित प्लॉट के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर नगर परिषद से एनओसी हासिल करने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में बसंत और अंकुश को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में नामजद सफाई कर्मचारी रवि फिलहाल हाईकोर्ट से...

हरियाणा की मिट्टी में केवल अन्न ही नहीं, चैंपियन भी पैदा होते हैं : नायब सिंह सैनी

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला, I हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं एवं प्रतिभागियों के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर 24 खिलाड़ियों को 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए। इस...

जगत नेगी का जयराम ठाकुर पर पलटवार कैमरे की तकनीकी खामी का फायदा उठाकर जनता को गुमराह कर रही भाजपा

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवें दिन राष्ट्रगान को लेकर उठा विवाद और गहरा गया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की ओर से वीडियो क्लिप के आधार पर सरकार पर लगाए गए आरोपों के बाद राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। नेगी ने आरोप लगाया कि भाजपा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.