Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अयोध्या में देर रात जोरदार धमाका, मलबे में मिला पूरा परिवार

अयोध्या | भदरसा-भरतकुंड नगर पंचायत के पगलाभारी गांव में गुरुवार रात हुए सिलेंडर ब्लास्ट ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। देखते ही देखते रामकुमार गुप्ता का घर मलबे के ढेर में तब्दील हो गया।

इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान रामकुमार गुप्ता (मकान मालिक), उनके बेटे लव (8) और यश, बेटी इशी, और साली वंदना के रूप में हुई है। हादसे के तुरंत बाद पुलिस, प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और पूरी रात राहत एवं बचाव कार्य में जुटी रहीं। मलबा हटाने के बाद सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

गांव में दहशत और मातम का माहौल

धमाके के बाद आसपास के गांवों में अफरा-तफरी मच गई। लोग घरों से बाहर निकल आए, जबकि मौके पर धूल और धुएं का गुबार छा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घर कुछ ही सेकंड में पूरी तरह ढह गया। गांव में अब भी डर और सन्नाटा पसरा हुआ है।

18 महीने पहले भी हुआ था ऐसा हादसा

स्थानीय लोगों के अनुसार, अप्रैल 2024 में भी इसी परिवार के पुराने घर में विस्फोट हुआ था, जिसमें रामकुमार की मां और पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई थीं और बाद में उनकी मौत हो गई थी। उस हादसे में एक अन्य लड़की की भी मलबे में दबकर मौत हो गई थी।

गांववालों का दावा है कि रामकुमार पटाखों के अवैध कारोबार से जुड़ा था और घर में विस्फोटक सामग्री रखता था, हालांकि पिछले हादसे को भी सिलेंडर ब्लास्ट ही बताया गया था। हादसे के बाद उसने नया मकान मधुपुर रोड पर बना लिया था, लेकिन 18 महीने बाद इतिहास फिर दोहराया गया।

प्रशासन ने क्या कहा

डीएम निखिल टीकाराम फुंटेस ने बताया कि उन्हें रात करीब 7:30 बजे ब्लास्ट की सूचना मिली। राहत दल तुरंत मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

डीएम के अनुसार, प्रारंभिक जांच में धमाके की उत्पत्ति रसोईघर से होने की संभावना है, क्योंकि वहां गैस सिलेंडर और बर्तन पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिले हैं। हालांकि, अंतिम कारण फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि रामकुमार पिछले एक साल से नए मकान में परिवार सहित रह रहा था। मकान के आसपास कोई दूसरा घर नहीं था, जिससे धमाके का असर पूरे क्षेत्र में महसूस हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्थानीयों का दावा

गांववालों का कहना है कि दोनों हादसों के पीछे पटाखों का स्टॉक भी कारण हो सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि धमाका गैस सिलेंडर से हुआ या किसी अन्य विस्फोटक सामग्री से।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.