Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान में मंडी जिला ने रचा नया कीर्तिमान

Mandi, Dharamveer

केंद्र सरकार द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलाए गए “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के तहत मंडी जिला ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। अभियान के दौरान 236394 महिलाओं, गर्भवती महिलाओं और स्कूली बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई, जो निर्धारित लक्ष्य से कहीं अधिक है।

जिला के सभी प्रमुख स्वास्थ्य संस्थानों में यह अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. दीपाली शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान 191050 सामान्य महिलाओं7836 गर्भवती महिलाओं और 37508 स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इसके अतिरिक्त, 131012 लोगों के हीमोग्लोबिन (एचबी) और 181522 लोगों के रक्तचाप (बीपी) सहित अन्य परीक्षण भी किए गए।

महिलाओं में कैंसर एवं अन्य बीमारियों की स्क्रीनिंग की गई तथा उन्हें व्यक्तिगत स्वच्छता और रोग लक्षणों के प्रति जागरूक किया गया।डॉ. दीपाली शर्मा ने कहा कि मंडी जिला में यह अभियान पूरी तरह सफल रहा। विशेष रूप से महिलाओं में इसे लेकर उत्साह देखने को मिला और उन्होंने स्वेच्छा से अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई। उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाना है, क्योंकि “महिला स्वस्थ रहेगी तो परिवार सशक्त बनेगा।उन्होंने सभी स्वास्थ्य विभाग की टीमों को अभियान को सफल बनाने के लिए बधाई दी और कहा कि यह पहल महिलाओं के स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि साबित होगी.

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.