Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ड्रैगन फ्रूट की खेती से सफलता की नई मिसाल बने पपलाह के राजेंद्र कुमार

Hamirpur, Arvind -:जिला हमीरपुर जैसे कम ऊंचाई और कम नमी वाले क्षेत्रों में भी अब फल उत्पादन की नई संभावनाएं विकसित हो रही हैं। प्रदेश सरकार द्वारा उद्यान विभाग के माध्यम से आम, अमरूद और नींबू जैसी प्रजातियों की खेती को बढ़ावा देने के साथ-साथ अब विभाग लीक से हटकर अन्य फलों की खेती को भी प्रोत्साहित कर रहा है। इसी दिशा में भोरंज उपमंडल के गांव पपलाह के राजेंद्र कुमार उर्फ रवि मैहर ने एक मिसाल कायम की है।

राजेंद्र कुमार ने उद्यान विभाग से प्राप्त सब्सिडी के सहयोग से पांच कनाल भूमि पर ड्रैगन फ्रूट का बागीचा तैयार किया है। शुरुआती चरण में ही उन्होंने लगभग पांच क्विंटल उत्पादन हासिल किया है। यह प्रयास न केवल उनकी मेहनत और नवाचार का परिणाम है, बल्कि जिले के अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्रोत भी बन गया है।

यूट्यूब से सीखी तकनीक, महाराष्ट्र में लिया प्रशिक्षण

राजेंद्र कुमार बताते हैं कि कुछ वर्ष पहले उन्होंने यूट्यूब पर ड्रैगन फ्रूट की खेती के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने इस विषय पर गहराई से अध्ययन किया और महाराष्ट्र जाकर प्रशिक्षण भी लिया। प्रशिक्षण के उपरांत उन्होंने उद्यान विभाग की 29,160 रुपये की सब्सिडी लेकर बागीचा लगाने का निर्णय लिया।

864 पौधों का बागीचा, 216 पोल पर की गई पौधारोपण व्यवस्था

राजेंद्र कुमार ने बताया कि बागीचे में 216 पोल लगाए गए हैं, और प्रत्येक पोल पर चार पौधे लगाए गए हैं। इस तरह कुल 864 पौधों का बागीचा तैयार हुआ है। इस वर्ष कुछ पौधों में पहली फसल आई, जिससे लगभग पांच क्विंटल ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन हुआ।बाजार में ड्रैगन फ्रूट का दाम 200 से 250 रुपये प्रति किलोग्राम तक आसानी से मिल जाता है, जिससे राजेंद्र को अच्छी आमदनी हुई।

कम खर्च, अधिक मुनाफा

राजेंद्र बताते हैं कि एक पोल और उस पर चार पौधे लगाने पर लगभग दो से ढाई हजार रुपये का खर्च आता है। हालांकि, एक बार पौधा तैयार हो जाने के बाद यह लंबे समय तक फल देता है और देखभाल में भी अधिक मेहनत नहीं लगती। यही कारण है कि यह खेती किसानों के लिए फायदेमंद और टिकाऊ विकल्प बन सकती है।

अब नर्सरी से अन्य किसानों को भी लाभ

राजेंद्र कुमार ने अब अपने खेत में ड्रैगन फ्रूट की नर्सरी भी तैयार कर ली है, जहां से अन्य किसान पौधे प्राप्त कर सकते हैं। उद्यान विभाग के अधिकारी उनके बागीचे को मॉडल फार्म के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रयासरत हैं, ताकि अन्य किसान भी प्रेरित होकर इस लाभकारी खेती की ओर अग्रसर हो सकें।

.प्रेरणास्रोत बने प्रगतिशील किसान

पपलाह के राजेंद्र कुमार ने ड्रैगन फ्रूट की खेती कर यह साबित कर दिया है कि नवाचार, मेहनत और सही मार्गदर्शन से किसान नई फसलें अपनाकर अपनी आमदनी कई गुना बढ़ा सकते हैं। उनका यह प्रयास जिले के अन्य किसानों-बागवानों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बन गया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.