Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोनीपत अनाज मंडी: अन्नदाताओं की परेशानियां बढ़ीं, सरकारी दावे खोखले साबित

Sonipat, 12 October

सोनीपत अनाज मंडी में किसानों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। 22 तारीख से पीआर धान की सरकारी खरीद शुरू हो गई है, लेकिन मंडी में खरीद केवल नाममात्र ही हुई है।किसानों का कहना है कि मंडी में सुविधाओं के नाम पर केवल दावे ही किए गए हैं, जबकि मूलभूत सुविधाएं तक अनुपलब्ध हैं।

बारिश और तूफान से बचाकर अपनी मेहनत की फसल — जिसे किसान पीला सोना कहते हैं — मंडी में लाए, लेकिन उनका इंतजार व्यर्थ साबित हो रहा है। किसानों के अनुसार, अधिकारियों की ओर से उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। समय पर खरीद न होने के कारण कई किसानों की फसल बारिश में खराब हो गई है।किसानों के समर्थन में मंडी पहुंचे किसान नेताओं ने अधिकारियों से बातचीत की और जल्द समाधान की मांग की। नेताओं का कहना है कि अगर किसानों की समस्याओं का तुरंत समाधान नहीं हुआ, तो बड़े आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।किसान जयभगवान का कहना है कि – मैं 10 दिन से मंडी में बैठा हूँ, फसल नहीं बिक रही। सरकारी खरीद नाममात्र है। भाजपा नेता आते हैं, फोटो खिंचवाकर चले जाते हैं।

वहीं, मंडी सेक्ट्री ज्योति मोर का कहना है कि मंडी में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है और सभी किसान सुविधाओं से संतुष्ट हैं। हालांकि डिजिटल मशीनों के कार्यान्वयन में भी केवल आश्वासन ही दिया गया है। ज्योति मोर का कहना है कि मंडी में कोई दिक्कत नहीं है और कोई किसान परेशान नहीं है।सोनीपत अनाज मंडी में अन्नदाताओं की दुर्दशा यह सवाल उठाती है कि क्या सरकार और प्रशासन किसानों के हित में कदम उठाएंगे या केवल राजनीति होती रहेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.