Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गाजा में हिंसक झड़पों में सोशल मीडिया स्टार की मौत

नई दिल्ली |  गाजा में फलस्तीन के मशहूर प्रदर्शनकारी और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मिस्टर फाफो की हत्या की खबर सामने आई है। मिस्टर फाफो की असली पहचान 27 वर्षीय सालेह अल-जफरावी के रूप में हुई है। उनकी मौत हमास और अन्य फलस्तीनी गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प के दौरान हुई।

हमास हमले की दूसरी वर्षगांठ पर जश्न मनाया था

सालेह, जिन्हें सोशल मीडिया पर Mr.FAFO के नाम से जाना जाता था, हाल ही में सुर्खियों में थे। 7 अक्टूबर 2023 को हमास ने इजरायल पर हमला किया था, जिसमें लगभग 1200 लोग मारे गए और कई इजरायली नागरिकों को बंधक बनाया गया था। इस हमले की दूसरी वर्षगांठ पर 7 अक्टूबर 2025 को सालेह ने जश्न मनाया था, जिससे उन्हें मीडिया में काफी नोटिस मिला।

मौत पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएँ

सालेह की मौत को लेकर इजरायल और गाजा में मिली-जुली प्रतिक्रियाएँ सामने आ रही हैं।

  • कई इजरायलियों ने उन्हें हमास का समर्थक बताते हुए उनकी मौत पर खुशी जताई।
  • वहीं, कई लोग उनके निधन से दुखी हैं और मानते हैं कि सालेह गाजा की आवाज़ को दुनिया तक पहुंचाने का काम कर रहे थे।

कैसे हुई मौत?

सालेह के शव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी सामने आई हैं। जानकारी के मुताबिक, वह गाजा में हिंसक झड़पों को कवर कर रहे थे, तभी अचानक झड़पों में उनका जीवन समाप्त हो गया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हिमाचल कैबिनेट के अहम निर्णय: भूमिहीनों को राहत, स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े पैमाने पर भर्ती,हिमकेयर का दायरा बढ़ा

Summer express/शिमला, संजू -: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट ने भूमिहीन परिवारों, सीमांत किसानों, कर्मचारियों और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी देकर आम जनता को बड़ी राहत देने का प्रयास किया है।सबसे महत्वपूर्ण निर्णय सरकारी भूमि पर लंबे...

राजस्थान में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, एक दिन में 4,869 वाहनों के खिलाफ एक्शन

Summer express, राजस्थान  | राजस्थान में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने व्यापक स्तर पर विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान एक ही दिन में 4,869...

पंजाब में स्मार्ट राशन कार्ड वितरण की शुरुआत, लाभार्थियों को मिलेगा अतिरिक्त खाद्य सहायता पैकेज

Summer express, फिरोजपुर। पंजाब सरकार ने राज्य के पात्र और पंजीकृत परिवारों को नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी कड़ी में फिरोजपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र के गांव दुलची में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने लाभार्थी परिवारों को स्मार्ट राशन कार्ड वितरित कर अभियान का...

वन्यजीवों के लिए वरदान बनी समाजसेवियों की पहल,सूखे तालाबों में फिर पहुंचा पानी

Summer express/नूरपुर ,संजीव -: भीषण गर्मी के इस दौर में जहां इंसान खुद को गर्मी से बचाने के उपाय खोज रहा है, वहीं कुछ संवेदनशील समाजसेवी जंगलों में रहने वाले बेजुबान जीवों की प्यास बुझाने के लिए आगे आए हैं। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के भदरौआ, लोदवां, टिपरी और महकड़ सहित आसपास के वन क्षेत्रों में...

ब्यास में लापता हे युवक का शव हुआ बरामद,पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

कुल्लू/ मनमिंदर -:जिला कुल्लू के भुंतर में ब्यास नदी में डूबने के कारण एक युवक की मौत हो गई है। वहीं पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस की टीम ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस की टीम ने मामला...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.