Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दीवाली से पहले पंजाब में हाई अलर्ट, DGP गौरव यादव ने बढ़ाई सुरक्षा

चंडीगढ़ | दीवाली त्योहार से पहले पंजाब पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। डीजीपी गौरव यादव ने राज्य के सभी जिला पुलिस प्रमुखों को सुरक्षा सख्त करने और फोर्स की अधिकतम तैनाती के निर्देश दिए हैं। डीजीपी ने तरनतारन और बटाला में एडीजीपी एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स प्रमोद बान और एडीजीपी काउंटर इंटेलिजेंस अमित प्रसाद के साथ सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठकें कीं।

बैठक के दौरान उन्होंने नार्को-टेररिज्म (नशा और आतंक का गठजोड़) और संगठित अपराध के बढ़ते खतरे पर चर्चा की। डीजीपी यादव ने कहा कि पाकिस्तान पंजाब में नशे के ज़रिए आतंक फैलाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन पंजाब पुलिस लगातार उसके मंसूबों को नाकाम कर रही है। उन्होंने बताया कि ड्रोन के ज़रिए नशा और हथियारों की सप्लाई करने के प्रयासों को रोकने के लिए राज्य सरकार की ओर से तैनात एंटी-ड्रोन सिस्टम का प्रभावी इस्तेमाल किया जा रहा है।

सितंबर 2024 से अब तक पंजाब पुलिस ने 90 आरोपियों को गिरफ्तार कर 26 आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने हथियार, ग्रेनेड, विस्फोटक और आरडीएक्स बरामद कर आतंक नेटवर्क को बड़ा झटका दिया है।

डीजीपी ने कहा कि संगठित अपराध की जड़ों को खत्म करने के लिए पेशेवर और वैज्ञानिक जांच बेहद ज़रूरी है। उन्होंने फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश भी दिए।

उन्होंने बताया कि अब तक 203 विदेशी हैंडलरों की पहचान की जा चुकी है, जो आतंक या संगठित अपराध से जुड़े हैं। इनके खिलाफ रेड कॉर्नर और ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी करने की प्रक्रिया केंद्र एजेंसियों के सहयोग से शुरू कर दी गई है।

डीजीपी यादव ने यह भी बताया कि ‘सेफ पंजाब व्हाट्सएप चैटबॉट (9779100200)’ पर मिली 33% सूचनाओं पर कार्रवाई की गई है, जिसके आधार पर 7285 एफआईआर दर्ज की गईं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे नशा तस्करी और अपराध से जुड़ी जानकारी गुप्त रूप से साझा करें।

बैठक में पुलिस कमिश्नर अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर, डीआईजी नीलांबरी जगदले, डीआईजी नानक सिंह, डीआईजी गुरमीत चौहान, एसएसपी रवजोत कौर ग्रेवाल और एसएसपी सुहैल कासिम मीर समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मुंबई के 5 प्रतिष्ठित क्लबों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, FSSAI लाइसेंस निलंबित

Summer express, मुंबई | देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के कई प्रतिष्ठित क्लबों में खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी का बड़ा मामला सामने आया है। महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने जांच में गंभीर अनियमितताएं मिलने के बाद पांच नामी क्लबों के FSSAI लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए हैं। वहीं, मलाड...

हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी हुआ गुनाह: पूर्व विधायक नीरज शर्मा

Summer express, अनिल मंगला , फरीदाबाद | एनआईटी 86 के पूर्व विधायक पं० नीरज शर्मा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी गुनाह साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन और सरकार को...

भट्टाकुफर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा का पौधारोपण अभियान

Summer express/शिमला, संजू- : पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला शिमला ने मंगलवार को कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के भट्टाकुफर स्थित ज्वाला माता मंदिर के समीप ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और...

कैथल में नशा तस्करों पर प्रशासन का बुलडोजर, तीन मकान जमींदोज

Summer express, कैथल , बलिंदर | हरियाणा के कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर बुलडोजर चला दिया। सिरटा रोड स्थित जाट धर्मशाला के सामने बनी कॉलोनी में तीन कथित नशा तस्करों के मकानों को प्रशासन ने ध्वस्त कर...

हरियाणा में खुलेंगे 700 से अधिक नए वीटा बूथ, महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन

Summer express, चंडीगढ़ , अंकुर कपूर | हरियाणा सरकार ने प्रदेश में डेयरी क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कई अहम फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि प्रदेशभर में 700 से अधिक नए वीटा बूथ स्थापित किए जाएंगे। साथ ही, सहकारी समितियों से जुड़े महिला स्वयं सहायता...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.