Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आंध्र दौरे पर पीएम मोदी, करेंगे विकास परियोजनाओं का लोकार्पण

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगे, जहां वह 13,430 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। यह परियोजनाएं उद्योग, ऊर्जा, सड़क, रेलवे, रक्षा निर्माण और पेट्रोलियम जैसे प्रमुख क्षेत्रों से जुड़ी हैं। प्रधानमंत्री कुरनूल में आयोजित ‘सुपर जीएसटी सुपर सेविंग्स’ कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर जानकारी साझा करते हुए कहा, “मैं 16 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश का दौरा करूंगा। श्रीशैलम में श्री भ्रामरांबा मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद कुरनूल में 13,400 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करूंगा।”

पीआईबी (पत्र सूचना कार्यालय) के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी नांदयाल जिले के श्रीशैलम स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद श्री शिवाजी स्पूर्ति केंद्र का दौरा करेंगे। इसके बाद वह कुरनूल जाएंगे, जहां वह विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी कुरनूल-3 पूलिंग स्टेशन पर 2,880 करोड़ रुपये की ‘ट्रांसमिशन सिस्टम स्ट्रेंथनिंग’ परियोजना की आधारशिला रखेंगे। इसके साथ ही, वह कुरनूल के ओरवकल औद्योगिक क्षेत्र और कडप्पा के कोप्परथी औद्योगिक क्षेत्र का भी शिलान्यास करेंगे, जिन पर 4,920 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश होगा। इन परियोजनाओं से 21,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश और एक लाख नौकरियों के सृजन की उम्मीद है।

मोदी 960 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सब्बावरम-शीलानगर छह लेन ग्रीनफील्ड राजमार्ग की नींव भी रखेंगे, जो विशाखापत्तनम में यातायात कम करने और व्यापार को बढ़ावा देने में मदद करेगा। साथ ही, वह पिलेरु-कलुर सड़क खंड के चार लेन विस्तार, कडप्पा-नेल्लोर सीमा से सी.एस. पुरम तक सड़क चौड़ीकरण, और गुडिवाडा-नुजेला रेलवे ओवरब्रिज का भी उद्घाटन करेंगे।

रेलवे क्षेत्र में प्रधानमंत्री 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। वहीं, ऊर्जा क्षेत्र में गेल इंडिया लिमिटेड की 1,730 करोड़ रुपये की श्रीकाकुलम-अंगुल गैस पाइपलाइन और इंडियन ऑयल के 200 करोड़ रुपये की लागत वाले चित्तूर एलपीजी बॉटलिंग प्लांट का उद्घाटन करेंगे।

इसके अलावा, मोदी 360 करोड़ रुपये की लागत से बनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की ‘एडवांस्ड नाइट विजन प्रोडक्ट्स फैक्टरी’ का भी शुभारंभ करेंगे।

तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख और मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री मोदी को ‘सुपर जीएसटी सुपर सेविंग्स’ कार्यक्रम में आमंत्रित किया है। इस कार्यक्रम में मोदी जीएसटी सुधारों के लाभों पर प्रकाश डालेंगे, जिनमें बालों के तेल, कॉर्नफ्लेक्स और बीमा जैसी वस्तुओं पर करों में कटौती शामिल है।

नायडू ने कहा कि यह कार्यक्रम जनता के उत्साह और प्रधानमंत्री की दूरदर्शी नीतियों का प्रतीक होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि श्रीशैलम में प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान ‘ड्रोन सिटी’ परियोजना की आधारशिला रखने की तैयारियां पूरी की जाएं। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम में जलभराव का स्थायी समाधान जरूरी, राव इंद्रजीत ने सीएम सैनी को दिया भूमिगत ड्रेनेज का सुझाव

Summer express, गुरुग्राम। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं गुरुग्राम से लोकसभा सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर शहर में लगातार बढ़ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर साल बारिश के दौरान किए जाने वाले अस्थायी इंतजामों से अब समस्या का...

‘गमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है’, आप सांसद मलविंदर कंग ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

Summer express, गुरशरण सिंह , मोहाली I आम आदमी पार्टी के आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने बुधवार को अपनी ही पार्टी की पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा ) में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जीमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया...

रोहतक के खिड़वाली गांव में पाखंडवाद के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, रामपाल की विचारधारा का जताया विरोध

Summer express,रोहतक। जिले के गांव खिड़वाली में ग्रामीणों ने पाखंडवाद और अंधविश्वास के खिलाफ अपनी मुहिम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने आर्य समाज की ओर से चलाए जा रहे अभियान का समर्थन करते हुए रामपाल की विचारधारा का विरोध करने की बात कही। ग्रामीणों का आरोप है कि रामपाल ने सनातन...

गोहाना में फर्जी दस्तावेजों से अनियमित कॉलोनी के प्लॉट की एनओसी लेने का मामला, दो गिरफ्तार

Summer express,गोहाना (सोनीपत)। गोहाना में अनियमित कॉलोनी में स्थित प्लॉट के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर नगर परिषद से एनओसी हासिल करने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में बसंत और अंकुश को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में नामजद सफाई कर्मचारी रवि फिलहाल हाईकोर्ट से...

हरियाणा की मिट्टी में केवल अन्न ही नहीं, चैंपियन भी पैदा होते हैं : नायब सिंह सैनी

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला, I हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं एवं प्रतिभागियों के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर 24 खिलाड़ियों को 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए। इस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.