लोहियां | लोहियां थाने की पुलिस ने सुरजीत सिंह (पुत्र बलवंत सिंह, वार्ड नंबर 11, लोहियां खास) द्वारा उच्च अधिकारियों को दी गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए महिंदर सिंह (पुत्र गुरदियाल सिंह, निवासी गांव बल्लां, तहसील फिल्लौर, जिला जालंधर) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि महिंदर सिंह ने सुरजीत सिंह के बेटे मनप्रीत सिंह को विदेश भेजने (साइप्रस) के नाम पर 7 लाख 25 हजार रुपये की ठगी की।
जानकारी के अनुसार, महिंदर सिंह ने पूरी राशि लेने के बाद मनप्रीत को विदेश भेजने के लिए दिल्ली बुलाया था। लेकिन 11 दिन दिल्ली में रहने के बावजूद मनप्रीत को न तो पैसे वापस किए गए और न ही उसे विदेश भेजा गया।
इससे पहले भी महिंदर सिंह ने सोमनाथ (पुत्र सोनी, वार्ड नंबर 2, कतपालों, फिल्लौर) के साथ विदेश भेजने के नाम पर 11 लाख 70 हजार रुपये की ठगी की थी। इस मामले में थाना सिटी नवांशहर में मुकदमा दर्ज किया गया और महिंदर सिंह को जेल भेजा गया।