Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आईजीएमसी शिमला में जल्द शुरू होगी रोबोटिक सर्जरी, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिए निर्देश

Shimla, 16 October

राज्य में उन्नत चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि एआईएमएस चमियाणा और टांडा मेडिकल कॉलेज के बाद अब आईजीएमसी शिमला में भी रोबोटिक सर्जरी सुविधा शुरू की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि आईजीएमसी में कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) की महिला रोगियों की रोबोटिक सर्जरी के लिए 40 बेड आरक्षित किए जाएंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि गाइनी विभाग में रोबोटिक सर्जरी जल्द शुरू की जाए, ताकि महिला रोगियों को अत्याधुनिक उपचार उपलब्ध हो सके।मुख्यमंत्री ने कहा कि केएनएच के स्त्री रोग विशेषज्ञ आईजीएमसी में रोबोटिक के साथ-साथ इलेक्टिव सर्जरी भी करेंगे। इसके लिए तीन माह तक ट्रायल आधार पर सर्जरी की जाएगी, जिसके बाद समीक्षा कर आवश्यक बदलाव किए जाएंगे।उन्होंने बताया कि 25 करोड़ रुपये की लागत से आईजीएमसी में एक आधुनिक डायग्नोस्टिक लैब स्थापित की जा रही है, जिससे केएनएच और आईजीएमसी दोनों संस्थानों के डॉक्टरों को जांच और उपचार में बड़ी सुविधा मिलेगी।बैठक में सचिव स्वास्थ्य एम. सुधा देवी, निदेशक स्वास्थ्य शिक्षा राकेश शर्मा और केएनएच के स्त्री रोग विशेषज्ञ मौजूद रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा के 25 सरकारी स्कूलों में बनेंगी स्मार्ट कंप्यूटर लैब, ₹2.50 करोड़ की परियोजना को मंजूरी

Summer express/चंबा-:आकांक्षी जिला चंबा के ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आधुनिक डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की अनुशंसा पर जिले के 25 सरकारी सेकेंडरी एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में अत्याधुनिक स्मार्ट कंप्यूटर लैब स्थापित की जाएंगी। इस परियोजना पर करीब ₹2.50 करोड़ खर्च...

हरियाणा में दो सड़क हादसे : भिवानी में राजमिस्त्री की मौत ,गुरुग्राम में बस-ट्रक भिड़े

summer express , गुरुग्राम। हरियाणा में गुरुवार को सड़क हादसों की दो अलग-अलग घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि गुरुग्राम में रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में कई यात्री बाल-बाल बच गए। गुरुग्राम हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालकों के बीच विवाद हो गया, जिससे हाईवे पर कुछ देर तक...

हांसी किले में सेल्फी लेते समय 50 फीट खाई में गिरी बीएससी छात्रा

summer express , हांसी। हरियाणा के हांसी स्थित ऐतिहासिक पृथ्वीराज चौहान किले में शाम सेल्फी लेते समय एक 20 वर्षीय बीएससी छात्रा करीब 50 फीट गहरी खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। आरोप है कि भीड़ में मौजूद कई लोग...

हरियाणा में एमएसएमई को बड़ा तोहफा, किराये से ई-वाहन तक तीन नई योजनाएं

summer express , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को प्रोत्साहन देने के लिए एक साथ तीन नई योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं के तहत किराये के भवन में संचालित एमएसएमई को लीज रेंट की 25 प्रतिशत राशि की प्रतिपूर्ति की जाएगी। इसके अलावा सेवा क्षेत्र की नई एमएसएमई इकाइयों...

बहादुरगढ़ ट्रामा सेंटर में रेडियोग्राफर पर पीएमओ से मारपीट का आरोप

summer express, बहादुरगढ़। हरियाणा के बहादुरगढ़ स्थित ट्रामा सेंटर में ड्यूटी से गैरहाजिर रहने को लेकर कार्रवाई की आशंका के बीच एक रेडियोग्राफर पर कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों और कर्मचारियों में रोष फैल गया। डॉक्टरों ने काम छोड़कर ट्रामा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.