हिसार | पुलिस लाइन स्थित बम डिस्पोजल यूनिट में एक गंभीर विवाद सामने आया। जानकारी के अनुसार, दिव्यांग हेड कांस्टेबल कुलदीप और यूनिट इंचार्ज विपिन चंद्रपाल के बीच विवाद हुआ। हेड कांस्टेबल ने चेतावनी दी है कि यदि इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो उनकी प्रताड़ना का सिलसिला जारी रहेगा, जिससे उन्हें अपनी जान देने तक की नौबत आ सकती है।
सूत्रों के अनुसार, आरोप है कि इंचार्ज करीब एक सप्ताह पहले ही इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी के साथ मारपीट कर चुका है। मामले की सूचना पर सदर थाना के SHO और दो अन्य कर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन एएसआई मौके से फरार हो गया। अब इस विवाद से जुड़े बयानों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।