चंडीगढ़ | पंजाब के मौसम में बदलाव के नए अपडेट सामने आए हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में ठंड का असर अब शाम के समय महसूस किया जाने लगा है। विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए भी मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले सप्ताह तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा और बारिश के कोई संकेत नहीं हैं। 17, 18, 19 और 20 अक्टूबर के लिए किसी तरह का मौसम अलर्ट नहीं जारी किया गया है। आने वाले सप्ताह के दौरान दिन का अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ सकता है, इसके बाद मौसम सामान्य रहेगा, हालांकि रात के समय ठंड का असर बना रहेगा।
विभाग ने यह भी कहा कि इस सप्ताह और अगले सप्ताह पंजाब में रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ने की संभावना है। अक्टूबर के आखिरी सप्ताह से ठंड का पूरा दौर शुरू हो सकता है। विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि सुबह और शाम ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतें और मौसम के अनुसार उचित कपड़े पहनें।