Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सीएम सैनी ने घोषणा की: धनतेरस पर तहसीलें खुलेंगी, छुट्टी रद्द

हरियाणा, पंचकूला | हरियाणा सरकार के पहले साल पूरा होने के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। सीएम सैनी ने कहा कि 18 अक्टूबर, धनतेरस के दिन सभी तहसीलें खुली रहेंगी, इसलिए शनिवार की छुट्टी रद्द रहेगी। इसका उद्देश्य यह है कि लाभार्थी और अन्य नागरिक बिना किसी बाधा के जमीन की रजिस्ट्री कर सकें। खासकर उन 100 गज के लाभार्थियों के लिए यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिन्हें हाल ही में अधिकार पत्र प्रदान किए गए हैं।

साथ ही, मुख्यमंत्री ने बुजुर्गों के लिए बड़ा तोहफा देते हुए बुढ़ापा पेंशन को 3,000 रुपये से बढ़ाकर 3,200 रुपये करने की घोषणा की। यह नई राशि 1 नवंबर से लागू होगी।

पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सीएम सैनी ने ग्रामीण आवास योजना के दूसरे चरण में लाभार्थियों को अलॉटमेंट लेटर वितरित किए। कार्यक्रम में उन्होंने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और छठ पूजा की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा का विकास और जनकल्याण अब नए आयाम पर है। ग्रामीण आवास योजना के दूसरे चरण में 141 ग्राम और 2 महाग्राम पंचायतों में कुल 8,028 प्लॉट आवंटित किए गए हैं, जिससे अब तक योजना के तहत कुल 12,031 प्लॉट वितरित हो चुके हैं। शहरी आवास योजना के दूसरे चरण में पिंजौर शहर में 518 प्लॉट आवंटित किए गए, जिससे योजना के तहत कुल प्लॉटों की संख्या 15,765 हो गई है

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...

ट्रॉली गुजरते ही धंसी कृष्णा नगर की सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा...

टिप्पर हादसे में दूसरे युवक ने भी गंवाईं टांग

माइनिंग के काम के पीछे कौन है ‘किंगपिन’, जिस पर करवाई करने से डरता है प्रशासन और विभाग {दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़{प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवालगुरमीत सिंह | डेरा बस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। कुछ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.